बजट की एक घोषणा का मोबाइल दाम पर यह होगा असर

बजट की एक घोषणा का मोबाइल दाम पर यह होगा असर
ख़ास बातें
  • पॉपुलेटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर 2 प्रतिशत स्पेशल एडिशनल ड्यूटी
  • पिछले वित्त वर्ष में यह दर शून्य थी
  • इस फैसले का प्रतिकूल असर मोबाइल के दामों पर पड़ेगा
विज्ञापन
बुधवार को जब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मोदी सरकार के एक और बजट का ऐलान किया तो किसी को भी अंदेशा नहीं था कि मोबाइल यूज़र के लिए अच्छी खबर नहीं आने वाली है। दरअसल, सरकार ने मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाले पॉपुलेटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्पेशल एडिशनल ड्यूटी लगाने का फैसला किया है। पिछले वित्त वर्ष में यह दर शून्य थी।

यूनियन बजट 2017-18 की इस अहम घोषणा पर अब मोबाइल निर्माता कंपनियों की प्रतिक्रियाएं आ गई हैं। सबने एकमत में कहा है कि इस फैसले का प्रतिकूल असर मोबाइल के दामों पर पड़ेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि इससे कंपनियों को भारत में ही चिप बनाने की योजना को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस बीच, रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने सरकार पर इस फैसले की बारीकियों के बारे में समझाया है। मोबाइल दाम में बढ़ोतरी के सवाल पर काउंटरप्वाइंट का कहना है कि पॉपुलेटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड स्मार्टफोन का दिल होता है। इसपर लागत फोन के आधे से ज़्यादा कंपोनेंट से अधिक है। ऐसे में 2 प्रतिशत की स्पेशल एडिशनल ड्यूटी लगाए जाने के बाद मोबाइल फोन के दाम में 1-2 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद कर सकते हैं।

काउंटरप्वाइंट ने बताया है कि भारत में लगभग सभी पीसीबी आयात किए जाते हैं। हालांकि, सैमसंग एक मात्र कंपनी है जो भारत में सर्फेस माउंट टेक्नोलॉजी के ज़रिए खाली पीसीबी को पॉपुलेट करती है। अब जब सरकार ने पीसीबी पर ड्यूटी लगा दी है तो अन्य स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी सैमसंग की रणनीति को अपना सकती हैं।

अब अगला सवाल है कि क्या सरकार के इस फैसले के बाद कंपनियां भारत में ही पॉपुलेटेड सर्किट बोर्ड का निर्माण शुरू कर देंगी। काउंटर प्वाइंट की मानें तो फिलहाल ऐसा होते नहीं दिख रहा है। आज की तारीख में ज़्यादातर कंपनियां प्रतिस्पर्धा से भरे मार्केट में बेहद ही कम फायदे पर काम कर रही हैं। ऐसे में ये इज़ाफा कंपनियों के लिए चुनौती भरा होगा। पीसीबी की कीमत में होने वाली बढ़ोतरी को नियंत्रित करने के लिए कंपनियां अन्य कंपोनेट की लागत में मामूली कटौती कर सकती हैं। संभव है कि 2017 की दूसरी छमाही में पीसीबी पर कंपोनेंट माउंट करने का काम भारत में शुरू हो जाए। 2 प्रतिशत की अतिरिक्त ड्यूटी के बाद इस दिशा में और तेजी आने की उम्मीद है।

आंकड़ों की बात करें तो 2016 में भारत में मोबाइल फोन में 6 बिलियन अमेरिकी डॉलर के पीसीबी इस्तेमाल किए गए थे। 2017 में 33 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

दरअसल, 'मेक इन इंडिया' प्रोजेक्ट के तहत कई मोबाइल कंपनियां भारत में ही मोबाइल बनाने का काम करती हैं। ये काम मुख्य तौर पर चीन में बने कंपोनेंट लाकर उन्हें साथ में लाना का काम करती हैं। इन कंपनियों को पॉपुलेटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड को आयात करने के लिए 2 प्रतिशत अतिरिक्त स्पेशल ड्यूटी देनी पड़ेगी। एक तरह से सरकार ने यह टैक्स लगाकर डेवलप इन इंडिया को बढ़ावा देना चाहती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobile, Budget 2017, Smaertphone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »