• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर सरकार की सख्ती, टॉप लेवल पर रखने होंगे भारतीय एग्जिक्यूटिव्स

चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर सरकार की सख्ती, टॉप लेवल पर रखने होंगे भारतीय एग्जिक्यूटिव्स

केंद्र सरकार ने Realme, Xiaomi और Vivo जैसी कंपनियों को देश में उनके कारोबार में भारतीय इक्विटी पार्टनर्स को शामिल करने के लिए कहा है

चाइनीज मोबाइल कंपनियों पर सरकार की सख्ती, टॉप लेवल पर रखने होंगे भारतीय एग्जिक्यूटिव्स

सरकार चाहती है कि ये कंपनियां भारत को अपने प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट का हब बनाएं

ख़ास बातें
  • इन कंपनियों को भारतीय कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स को जोड़ना होगा
  • ये अपने डिवाइसेज के लिए केवल लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स ही रख सकेंगी
  • केंद्र सरकार ने इन कंपनियों को टैक्स चोरी के खिलाफ चेतावनी भी दी है
विज्ञापन
देश में पिछले कुछ वर्षों से चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हालांकि, इन कंपनियों के कारोबारी तरीकों को लेकर सवाल भी खड़े होते रहे हैं। केंद्र सरकार ने चाइनीज मोबाइल कंपनियों के लिए नए रूल्स बनाए हैं। सरकार ने Realme, Oppo, Xiaomi और Vivo जैसी कंपनियों को देश में उनके कारोबार में भारतीय इक्विटी पार्टनर्स को शामिल करने के लिए कहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा इन कंपनियों को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर और चीफ टेक्निकल ऑफिसर जैसी सीनियर पोजिशंस पर भारतीय एग्जिक्यूटिव्स को नियुक्त करने के लिए कहा गया है। इन कंपनियों को भारतीय कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स को लाने, लोकल मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और देश से एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी करने का भी निर्देश दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से बनाए गए इन रूल्स के तहत चाइनीज मोबाइल कंपनियों को केवल लोकल डिस्ट्रीब्यूटर्स ही रखने होंगे। इन कंपनियों को टैक्स चोरी के खिलाफ चेतावनी भी दी गई है। 

सरकार चाहती है कि ये कंपनियां भारत को अपने प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट का हब बनाएं। पिछले सप्ताह चीन की बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Xiaomi के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स और तीन बैंकों को FEMA के 5,551 करोड़ रुपये के उल्लंघन के मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कारण बताओ नोटिस दिया था। इनमें शाओमी के CFO, Sameer Rao और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर, Manu Jain शामिल हैं। 

ED ने एक ट्वीट कर पुष्टि की थी कि उसने शाओमी, इसके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राव और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जैन और तीन विदेशी बैंकों को कथित तौर पर फॉरेन एक्सचेंज के उल्लंघन के लिए नोटिस दिए हैं। इस मामले में CITI Bank, HSBC Bank और Deutsche Bank को नोटिस मिले हैं। ED ने Xiaomi की देश में यूनिट के बैंकों में 5,551.27 करोड़ रुपये के फंड को FEMA के तहत जब्त किया था। कंपनी पर विदेश में रॉयल्टी के भुगतान की मद में गलत तरीके से यह रकम भेजने का आरोप था। FEMA के तहत  कारण बताओ नोटिस ED की जांच के बाद जारी किया जाता है और मामले का निपटारा होने पर आरोपी को पेनल्टी चुकानी पड़ती है। शाओमी के लिए विदेश में भारत टॉप मार्केट हुआ करता था लेकिन देश में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »