• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स, 3 बैंकों को ED ने दिया नोटिस, FEMA के उल्लंघन का आरोप

Xiaomi के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स, 3 बैंकों को ED ने दिया नोटिस, FEMA के उल्लंघन का आरोप

शाओमी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर समीर राव और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु जैन और तीन विदेशी बैंकों को कथित तौर पर फॉरेन एक्सचेंज के उल्लंघन के लिए नोटिस दिए हैं

Xiaomi के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स, 3 बैंकों को ED ने दिया नोटिस, FEMA  के उल्लंघन का आरोप

कंपनी पर विदेश में रॉयल्टी के भुगतान की मद में गलत तरीके से यह रकम भेजने का आरोप है

ख़ास बातें
  • कंपनी के CFO, Sameer Rao और पूर्व MD, Manu Jain को नोटिस मिला है
  • इस मामले में CITI Bank, HSBC Bank और Deutsche Bank भी शामिल हैं
  • स्मार्टफोन्स की डिमांड कमजोर होने से शाओमी के रेवेन्यू पर असर पड़ा है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स और तीन बैंकों को FEMA के 5,551 करोड़ रुपये के उल्लंघन के मामले में एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने कारण बताओ नोटिस दिया है। शाओमी के CFO, Sameer Rao और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर, Manu Jain को नोटिस दिया गया है। 

ED ने एक ट्वीट कर पुष्टि की है कि उसने शाओमी इसके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर राव और पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जैन और तीन विदेशी बैंकों को कथित तौर पर फॉरेन एक्सचेंज के उल्लंघन के लिए नोटिस दिए हैं। इस मामले में CITI Bank, HSBC Bank और Deutsche Bank को नोटिस मिले हैं। ED ने Xiaomi की देश में यूनिट के बैंकों में 5,551.27 करोड़ रुपये के फंड को FEMA के तहत जब्त किया था। कंपनी पर विदेश में रॉयल्टी के भुगतान की मद में गलत तरीके से यह रकम भेजने का आरोप था। FEMA के तहत  कारण बताओ नोटिस ED की जांच के बाद जारी किया जाता है और मामले का निपटारा होने पर आरोपी को पेनल्टी चुकानी पड़ती है। 

स्मार्टफोन्स की डिमांड कमजोर होने से शाओमी के रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा है। पहली तिमाही में कंपनी की सेल्स CNY 59.5 अरब (लगभग 4,91,900 करोड़ रुपये) रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में CNY 73.35 अरब (लगभग 6,06,400 करोड़ रुपये) की थी। हालांकि, कंपनी की नेट इनकम 13 प्रतिशत से अधिक बढ़कर CNY 2.86 अरब (लगभग 23,600 करोड़ रुपये) पर पहुंच गई। पिछले वर्ष के अंत में महामारी को लेकर कड़ी पाबंदियों को हटाने से चीन की इकोनॉमी में रिकवरी हुई है लेकिन कंज्यूमर्स खर्च करने में सतर्कता बरत रहे हैं। 

चीन के स्मार्टफोन मार्केट में तेजी नहीं आई है। मार्केट रिसर्च फर्म Canalys की रिपोर्ट में बताया गया था कि पहली तिमाही में चीन में स्मार्टफोन की कुल सेल्स 11 प्रतिशत घटी है। इस अवधि में चीन में शाओमी की  सेल्स में लगभग 20 प्रतिशत की कमी हुई है। शाओमी के लिए विदेश में भारत टॉप मार्केट हुआ करता था लेकिन देश में स्मार्टफोन की बिक्री घटने से कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके मार्केट शेयर में Samsung जैसी बड़ी कंपनियों ने सेंध लगाई है। भारत और चीन में डिमांड को बढ़ाने के लिए कंपनी ने अपने कई स्मार्टफोन्स के प्राइसेज घटाए हैं। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Demand, Xiaomi, Penalty, Market, ED, HSBC, Notice, Revenue, FEMA, Investigation, Fund
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »