देश में पिछले महीने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 108 करोड़ पर पहुंच गई है। इस सेगमेंट में रिलायंस जियो लगभग 52.96 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ पहले स्थान पर है
टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS के लिए कम प्राइस वाले अलग प्लान लाने का विरोध किया है
देश में पिछले महीने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 134 करोड़ से अधिक हो गई है। Bharti Airtel और Reliance Jio ने अपने नेटवर्क्स पर नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। मई में नए सब्सक्राइबर्स हासिल करने में भारती एयरटेल आगे रही है।
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, देश में पिछले महीने टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या 0.42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 134.3 करोड़ हो गई है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मई में 29.8 लाख सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। इनमें 29.26 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स और 53,809 फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स हैं। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के नेटवर्क पर पिछले महीने लगभग 22.55 लाख सब्सक्राइबर्स जुड़े हैं। इनमें 21.54 लाख मोबाइल और लगभग 1.01 लाख फिक्स्ड लाइन सब्सक्राइबर्स हैं।
इन दोनों प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने मई में संयुक्त तौर पर 52.36 लाख नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। पिछले महीने वायरलेस कनेक्शंस की कुल संख्या बढ़कर लगभग 129.44 करोड़ हो गई है। वायरलेस कनेक्शंस में लगभग 114.58 करोड़ कंज्यूमर SIM हैं। देश में पिछले महीने ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की कुल संख्या बढ़कर लगभग 108 करोड़ पर पहुंच गई है। इस सेगमेंट में रिलायंस जियो लगभग 52.96 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ पहले स्थान पर है। भारती एयरटेल के पास लगभग 37.6 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं।
टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS के लिए कम प्राइस वाले अलग प्लान लाने के प्रपोजल का विरोध किया है। TRAI ने इस प्रकार के प्लान लाने का सुझाव दिया था। कॉल और वॉयस वाले अलग प्लान का प्राइस उन टैरिफ प्लान से कम रखा जाना है जिनमें डेटा भी शामिल होता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि TRAI के एक कंसल्टेशन सेशन में बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने केवल वॉयस और SMS वाले प्लान पर आपत्ति जताई है। TRAI के प्रपोजल में कहा गया था कि टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग, मैसेजिंग और डेटा उपलब्ध कराने वाले प्लांस की सभी वैलिलिटी अवधि के लिए इस प्रकार के टैरिफ प्लान की पेशकश करनी होगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि TRAI चाहता है कि केवल कॉलिंग और SMS वाले प्लान का प्राइस डेटा के साथ बंडल्ड पैक्स की तुलना में कम होना चाहिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत