Realme की बड़ी छलांग! अक्टूबर में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रैंड बना

Counterpoint Research का कहना है कि अक्‍टूबर में फ्लिपकार्ट पर रियलमी सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रैंड था, जिसका मार्केट शेयर 52% था।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2021 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Counterpoint Research ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया है
  • अक्‍टूबर महीने में कंपनी का मार्केट शेयर 18% था
  • पहले नंबर पर शाओमी रही, उसका मार्केट शेयर 20% था

रियलमी Realme के आगे Xiaomi थी, जिसने Redmi और POCO जैसे ब्रैंड्स की बदौलत 20% मार्केट शेयर हासिल किया।

चीनी टेक ब्रैंड Realme रियलमी अपनी शुरुआत के बाद से ही नए रेकॉर्ड बना रहा है। आज यह सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रैंड है। कंपनी ने केवल 37 महीनों में 100 मिलियन यूनिट की शिपिंग की है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने भारत के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड की पोजिशन पर कब्‍जा जमाया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च Counterpoint Research का कहना है कि इस साल अक्‍टूबर महीने में रियलमी देश का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रैंड था और कंपनी का मार्केट शेयर 18% था। इस तरह अक्‍टूबर महीने में रियलमी ने सैमसंग को दूसरी पोजिशन से हटा दिया। 

रियलमी Realme के आगे Xiaomi थी, जिसने Redmi और POCO जैसे ब्रैंड्स की बदौलत 20% मार्केट शेयर हासिल किया। क्‍योंकि इसमें POCO का शिपमेंट केवल 2.7% था, इसलिए ज्‍यादातर मार्केट शेयर Redmi ब्रैंड से आया होगा। इस लिहाज से अगर रियलमी और रेडमी की तुलना की जाए, तो अक्‍टूबर में रियलमी को बड़ा ब्रैंड माना जा सकता है।   

इसके अलावा, Counterpoint Research का कहना है कि अक्‍टूबर में फ्लिपकार्ट पर रियलमी सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रैंड था, जिसका मार्केट शेयर 52% था। हालांकि इसमें हैरान होने वाली बात नहीं है, क्योंकि कंपनी का मेन ऑफि‍शियल ऑनलाइन चैनल फ्लिपकार्ट और कंपनी की अपनी वेबसाइट है। वहीं, कुल मिलाकर ऑनलाइन स्मार्टफोन बाजार में रियलमी का मार्केट शेयर 27% था।

अक्‍टूबर महीने के बाकी टॉप-5 ब्रैंड की बात करें, तो सैमसंग, वीवो और ओपो क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर रहे। इन ब्रैंड्स का मार्केट शेयर क्रमश: 16%, 13% और 10% था। इस उपलब्धि पर रियलमी इंटरनैशनल बिजनेस ग्रुप के प्रेसिडेंट माधव सेठ ने स्‍टेंटमेंट जारी करते हुए कहा है कि साल 2022 में उनका ब्रैंड नंबर-1 पोजिशन पर पहुंचने का लक्ष्‍य बना रहा है। 
Advertisement

गौरतलब है कि Realme नया टैबलेट लॉन्च करने की तैयारी में है। नया वेरिएंट गीकबेंच पर प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ स्पॉट किया गया है... जो कि Realme Pad का नया मॉडल हो सकता है। आगामी रियलमी टैबलेट ऑक्टा-कोर Unisoc प्रोसेसर के साथ लिस्ट है, जिसके साथ 3 जीबी रैम मिल सकती है। रियलमी ने इस साल सितंबर महीने में रियलमी पैड के साथ टैबलेट सेगमेंट में एंट्री की थी। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर के साथ आया था, जिसके साथ डॉल्बी अटॉमस साउंड मौजूद है। इस टैब में 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement


 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and sharp display
  • Slim, good build quality
  • Good battery life
  • Good sound quality
  • 3.5mm headphone jack
  • Bad
  • No stylus or keyboard support
  • Not recommended for productivity
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हेलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2000x1200 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme, October, Counterpoint Research, Xiaomi, Samsung, vivo, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  2. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  3. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  4. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  5. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  6. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  7. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  8. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  9. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  10. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.