October

October - ख़बरें

  • Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
    Redmi K100 सीरीज लॉन्च 27 अक्टूबर को है। लॉन्च से पहले वनिला Redmi K100 को लेकर अहम खुलासा हुआ है। Redmi K100 को Geekbench लिस्टिंग में देखा गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 OS के साथ आने वाला है। Redmi K100 में 16GB की रैम मिल सकती है।
  • Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
    Honor WIN 2 सीरीज को कंपनी आज मार्केट में पेश करने जा रही है। यह नई स्मार्टफोन सीरीज धांसू फीचर्स और परफॉर्मेंस लेकर आने वाली है। Honor WIN 2 सीरीज में कंपनी तीन मॉडल्स पेश करने वाली है जिनमें Honor WIN 2, Honor WIN RT 2, और Honor WIN Turbo 2 शामिल बताए जा रहे हैं। सीरीज गेमिंग फोकस्ड होगी, उस लिहाज से इसमें फीचर्स भी बेहद कड़क मिलने वाले हैं।
  • Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
    Apple ने 28 अक्टूबर को नया लॉन्च इवेंट घोषित कर दिया है। कंपनी का अपकमिंग इवेंट प्रो एंड टेल (Pro and tell) नाम से आने वाला है। यह इवेंट कई नए प्रोडक्ट्स की घोषणा अपने साथ ला सकता है। MacBook Pro Touch इसमें आकर्षण का मुख्य केंद्र हो सकता है जो कि कंपनी का पहला टच पैनल वाला लैपटॉप होगा।
  • Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
    Honor Win 2 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी के अनुसार Honor Win 2 के AnTuTu स्कोर हालिया लॉन्च हुए फ्लैगशिप गेमिंग फोन RedMagic 12 Pro+ से भी ऊपर गए हैं। Honor Win 2 ने 5,702,964 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में कूलिंग के लिए डुअल फैन सिस्टम मिलने वाला है। यह गेमिंग स्मार्टफोन 2K डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में 185Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है।
  • Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
    Samsung ने भारत में Galaxy A27, Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro स्मार्टफोन की कीमतें फिर बढ़ा दी हैं। तीनों फोन के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट 2,000 रुपये महंगे हुए हैं। Galaxy A27 की नई शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट अब 47,499 रुपये का हो गया है। Galaxy M47 और Galaxy F70 Pro की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है। इनके टॉप वेरिएंट के लिए 46,999 रुपये देने होंगे। Samsung की वेबसाइट पर नई कीमतें अपडेट हैं, जबकि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुराने दाम दिख सकते हैं।
  • Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
    Oppo Pad Mini भारत समेत दुनियाभर के कई मार्केट्स में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी का कॉम्पेक्ट टैबलेट धांसू फीचर्स कैरी करता है। घरेलू मार्केट में धूम मचाने के बाद टैबलेट को कंपनी इंडोनेशिया, मलेशिया जैसी मार्केट्स में भी उतारने जा रही है। कंपनी ने सभी मार्केट्स के लिए अपने अधिकारिक हैंडल से टैबलेट के लॉन्च को टीज कर दिया है।
  • Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
    ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने जा रही है जिसकी तारीख 21 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गई है। कंपनी ने फोन सीरीज के लॉन्च की जगह भी तय कर दी है। सीरीज में कंपनी Oppo Find X10 स्टैंडर्ड मॉडल के साथ-साथ हाई एंड वेरिएंट Oppo Find X10 Pro Max को भी लॉन्च करेगी। फोन का डिजाइन भी सामने आ गया है।
  • Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
    iPhone 18 Pro Max, Vivo V80 Lite 5G, Mivi One 5G जैसे स्मार्टफोन्स ने सितंबर में खूब धूम मचाई है। अब अक्टूबर में भी कई धांसू स्मार्टफोन मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार हैं। इनमें भारत में Vivo का V80 खास चर्चा में है। इसी के साथ OnePlus 16 भी इसी महीने मार्केट में दस्तक देने को तैयार दिख रहा है। वहीं, Motorola का Edge 70 Neo भी अक्टूबर में एंट्री लेने वाला है।
  • RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
    Nubia की गेमिंग सब-ब्रांड RedMagic अपना अगला धांसू गेमिंग फोन अगले महीने लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अब अपने घरेलू मार्केट में आने वाले RedMagic 12 Pro+ गेमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। RedMagic 12 Pro+ को कंपनी खास गेमिंग फोन वाला डिजाइन देने जा रही है जिसे होल्ड करने में बहुत आसानी होगी।
  • दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
    1 अक्टूबर 2026 से AC, TV, फ्रिज और Washing Machine समेत कई होम अप्लायंसेज की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, AC की कीमत करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ सकती है, जबकि TV, फ्रिज और Washing Machine की कीमतों में करीब 3 से 4 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। कुछ कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ा चुकी हैं और कुछ अक्टूबर या नवंबर से नई कीमतें लागू करने की तैयारी में हैं। बढ़ती कॉपर, स्टील, एल्युमीनियम और प्लास्टिक की कीमतों के साथ फ्रेट और सप्लाई चेन लागत को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है।
  • Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
    Vivo S2 FE की लॉन्च डेट आखिरकार कंफर्म हो गई है। कंपनी Vivo S2 FE का लॉन्च 6 अक्टूबर को ही करने जा रही है। इसी दिन Vivo V80 भी मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। वीवो एस2 एफई को कंपनी Flipkart पर लॉन्च करने जा रही है।
  • Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
    Amazon Great Indian Festival 2026 सेल की तारीख का ऐलान हो गया है। Amazon की यह बड़ी फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी, होम प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा के सामान पर कई ऑफर्स मिलेंगे। SBI Credit और Debit Card से खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट छूट मिलेगी। Prime मेंबर को चुनिंदा ऑफर्स पर अतिरिक्त फायदे मिलेंगे। सेल में नए प्रोडक्ट लॉन्च के साथ Blockbuster Deals, Mega Deals, No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और Buy More Save More जैसे विकल्प भी मिलेंगे। Amazon ने इस साल की सेल में कई खास डील्स का संकेत दिया है।
  • 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
    15 अक्टूबर 2026 से UPI पेमेंट से जुड़े नए MDR नियम लागू होने वाले हैं। इसके तहत ₹2,000 से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M पेमेंट पर 0.4% MDR लगाया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा ₹300 होगी। हालांकि, यह चार्ज सीधे ग्राहक से नहीं लिया जाएगा। ₹2,000 तक के सामान्य मर्चेंट पेमेंट और Person-to-Person यानी P2P ट्रांजैक्शन पहले की तरह फ्री रहेंगे। छोटे कारोबारियों के लिए भी MDR से छूट का प्रावधान जारी रहेगा। वहीं रेलवे, टेलीकॉम, बीमा और फ्यूल जैसी कुछ कैटेगरी में ₹5 का फ्लैट MDR लागू होगा।
  • TRAI अक्टूबर 2025 रिपोर्ट, Jio ने जोड़े 19 लाख से ज्यादा ग्राहक, इस कंपनी के 20 लाख ग्राहक हुए कम
    TRAI ने अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट जारी है, जिसमें पता चला है कि भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में ग्राहकों में इजाफा हुआ है। Jio ने इस साल अक्टूबर में करीब 19.97 लाख नए ग्राहक जोड़े। भारत में 48.47 करोड़ के कुल मोबाइल यूजर्स बेस के साथ सबसे टॉप पर पहुंच गया है। Airtel ने इस दौरान अक्टूबर में 12.52 लाख नए ग्राहक जोड़े। सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL ने पिछले महीने अक्टूबर में 26.9 लाख नए ग्राहक जोड़े।
  • अक्टूबर 2024 में सबसे खराब सेल्स में Honda, Kia, Maruti Suzuki टॉप पर, यहां देखें टॉप 5 की लिस्ट
    अक्टूबर 2024 में, फेस्टिव सीजन के दौरान भारत के कार मार्केट में औसत बढ़ोतरी देखी गई। व्हीकल इंस्ट्ररी ने उम्मीद से कम तेजी देखी, लेकिन यहां भी सभी ब्रांड को एक समान सफलता नहीं मिली। अक्टूबर 2024 में, होंडा, किआ और मारुति सुजुकी जैसे ब्रांडों ने साल-दर-साल बड़ी गिरावट दर्ज की, जो भारत के जबरदस्त कंपिटीशन को दर्शाती है। इन्वेंट्री में तेजी, नए मॉडल्स के लॉन्च में कमी और पॉपुलर मिड-रेंज SUV मॉडल पेश करने वाले ब्रांडों से प्रतिस्पर्धा के कारण, इन ब्रांडों ने सेल्स में हैरान करने वाली गिरावट का अनुभव किया।

October - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »