यह प्लान JioHome ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए फायदेमंद है। सबसे बड़ी बात कि इसके लिए कोई नया कनेक्शन नहीं चाहिए।
जियो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान पेश करती रहती है।
Reliance Jio यूजर्स के लिए कंपनी एक खास बेनिफिट दे रही है। इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करने वालों के लिए कंपनी एक खास रीचार्ज वाउचर लेकर आती है जिसमें 1000GB का डेटा दिया जाता है। लेकिन इसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे। यह डेटा वाउचर मात्र 555 रुपये की कीमत का बताया गया है। यानी 1TB हाई स्पीड इंटरनेट आपको काफी सस्ते में मिल जाता है। लेकिन यह प्लान मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं है। आइए जानते हैं किन यूजर्स को मिलेगा फायदा।
Jio 555 रुपये में 1000GB डेटा दे रही है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी होम इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों को इसे लिस्ट करती है। यह प्लान JioHome ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए फायदेमंद है। सबसे बड़ी बात कि इसके लिए कोई नया कनेक्शन नहीं चाहिए। मौजूदा ब्रॉडबैंड यूजर्स इसका लाभ उठा सकते हैं। यानी ऐसे यूजर्स जो JioFiber और JioAirFiber के माध्यम से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह एक धमाकेदार रीचार्ज वाउचर है। कीमत 555 रुपये के साथ जीएसटी भी है।
प्लान में 1000GB का हाई स्पीड डेटा मिलता है। पूरा कोटा आप इस्तेमाल कर लेते हैं तो स्पीड घटकर 64kbps रह जाती है, लेकिन इंटरनेट फिर भी बंद नहीं होता है। यानी सस्ते में 1TB डेटा के लिए यह बेहतरीन विकल्प है। इसके अलावा कंपनी का एक प्लान 1555 रुपये का भी है जिसमें 3000GB डेटा मिलता है। यानी 3TB डेटा इसमें दिया जा रहा है। कोटा लिमिट के बाद 64kbps की स्पीड मिलती रहती है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इन प्लान्स को रीचार्ज करवा सकते हैं।
जियो अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान पेश करती रहती है। कंपनी मोबाइल प्रीपेड यूजर्स प्लान के साथ-साथ पोस्टपेड और जियो होम यूजर्स के लिए भी प्लान अपडेट करती रहती है। लेटेस्ट अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ