• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता

10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता

फ्लिपकार्ट पर दिवाली के मौके पर शुरू हुई Flipkart Big Bang Diwali Utsav Sale में Realme P4 Power 5G पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं।

10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता

P4 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme P4 Power 5G में 10,001mAh की बैटरी दी गई है।
  • Realme P4 Power 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme P4 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट है।
विज्ञापन

Realme P4 Power 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर दिवाली के मौके पर शुरू हुई Flipkart Big Bang Diwali Utsav Sale में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं। अगर आप बड़ी बैटरी वाला फोन तलाश कर रहे हैं तो इस फोन में 10,001mAh की विशाल बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकती है। इसके अलावा बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट करती है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से भी लैस है।

Realme P4 Power 5G Price & Offers

Realme P4 Power 5G (8GB+128GB) फ्लिपकार्ट पर ₹29,999 में उपलब्ध हो रहा है। सेल के दौरान बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,400 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹26,599 हो जाएगी। पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर ₹28,875 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में कितना लाभ मिलेगा यह सिर्फ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस पर निर्भर करता है।

Realme P4 Power 5G Features & Specifications

  • Realme P4 Power 5G में कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन वाली 6.8 इंच की 1.5K एमोलेड हायपर ग्लो 4D कर्व+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2800 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है।
  • P4 Power 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है।
  • Realme का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है।
  • P4 Power 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
  • Realme के इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • यह फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  5. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  8. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  9. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  10. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »