8360mAh बैटरी, 33W चार्जिंग के साथ आएगा Realme Pad 2, FCC सर्टिफ‍िकेशन से खुलासा

Realme Pad 2 : इसमें बैक साइड पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा। पैड के चारों ओर राउंडेड कॉर्नर्स होंगे।

8360mAh बैटरी, 33W चार्जिंग के साथ आएगा Realme Pad 2, FCC सर्टिफ‍िकेशन से खुलासा

Realme Pad को भारत में पिछले साल 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया गया था। (उसी की सांकेतिक तस्‍वीर)

ख़ास बातें
  • यह पिछले टैब के मुकाबले कई अपग्रेड्स के साथ आ सकता है
  • FCC लिस्टिंग में Realme Pad 2 का मॉडल नंबर RMP2205 है
  • इसी मॉडल को बीते दिनों BIS लिस्टिंग पर भी देखा गया था
विज्ञापन
रियलमी (Realme) एक नए टैबलेट को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। यह टैब BIS यानी भारतीय मानक ब्‍यूरो पर स्‍पॉट किया जा चुका है। अब इस टैब को फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन यानी FCC से भी सर्टिफ‍िकेशन मिल गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि रियलमी का नया टैब, रियलमी पैड 2 (Realme Pad 2) हो सकता है। यह पिछले टैब के मुकाबले कई अपग्रेड्स और नए फीचर के साथ आ सकता है। Realme Pad 2 के फीचर्स के बारे में अबतक क्‍या जानकारी सामने आई है? आइए जानते हैं।  

माईस्‍मार्टप्राइस ने एक रिपोर्ट में बताया है कि FCC लिस्टिंग में Realme Pad 2 का मॉडल नंबर RMP2205 है। इसी मॉडल को बीते दिनों BIS लिस्टिंग पर भी देखा गया था। इस टैब के बारे में बहुत ज्‍यादा जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन यह 8,360mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। 

इतनी बड़ी बैटरी के लिए जाहिर तौर पर चार्जिंग स्‍पीड भी ज्‍यादा होगी। रिपोर्ट कहती है कि अपकमिंग रियलमी पैड 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके मुकाबले, पहले आए रियलमी पैड में 7,100mAh की बैटरी दी गई थी, जो 18वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती थी। 

रिपोर्ट यह भी कहती है कि Realme Pad 2 में बैक साइड पर गोलाकार कैमरा मॉड्यूल होगा। पैड के चारों ओर राउंडेड कॉर्नर्स होंगे। इसके डिस्‍प्‍ले, कैमरा, प्रोसेसर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। उम्‍मीद है कि जैसे-जैसे लॉन्‍च नजदीक आएगा, Realme Pad 2 की खूबियों का खुलासा होता जाएगा। 

बात करें Realme Pad की, तो उसे भारत में पिछले साल 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्‍च किया गया था। इस टैबलेट में 10.4 इंच का WUXGA+ (1,200x2,000 पिक्सल्स) डिस्प्ले है। यह MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस है साथ में 4GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज मिलता है। 
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and sharp display
  • Slim, good build quality
  • Good battery life
  • Good sound quality
  • 3.5mm headphone jack
  • कमियां
  • No stylus or keyboard support
  • Not recommended for productivity
डिस्प्ले10.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हेलियो जी80
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2000x1200 पिक्सल
रैम4 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 11
स्टोरेज64 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता7100 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »