Apple की भारत में नए रिटेल स्टोर्स शुरू करने की तैयारी

एपल के CEO, टिम कुक ने बताया है कि कंपनी की योजना इस वर्ष के अंत तक नए रिटेल स्टोर्स खोलने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अगस्त 2025 20:08 IST
ख़ास बातें
  • इससे स्मार्टफोन के बड़े मार्केट भारत में एपल की रिटेल में मौजूदगी बढ़ेगी
  • कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले देश में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत में एपल की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है

भारत में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की योजना जल्द ही भारत में नए रिटेल स्टोर्स खोलने की है। कंपनी के CEO, Tim Cook ने हाल ही में कंपनी के नतीजों की घोषणा के दौरान यह जानकारी दी थी। इससे स्मार्टफोन्स के बड़े मार्केट भारत में एपल को अपनी सेल्स बढ़ाने में आसानी होगी। 

कुक ने बताया था कि कंपनी की योजना इस वर्ष के अंत तक नए रिटेल स्टोर्स खोलने की है। उनका कहना था कि एपल को इमर्जिंग मार्केट्स में अपनी रिटेल में मौजूदगी बढ़ाने से अधिक कस्टमर्स तक पहुंचने के मौके दिख रहे हैं। कुक ने बताया था, "हमने हाल ही में सऊदी अरब में एपल स्टोर लॉन्च किया है। हम इस वर्ष के अंत तक भारत और संयुक्त अरब अमीरात ( UAE) में नए स्टोर्स शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। हम जापान में Osaka की एक नई लोकेशन पर भी कस्टमर्स का स्वागत कर खुश हैं।" हालांकि, कुक ने नए स्टोर्स की लोकेशंस या कोई अन्य जानकारी नहीं दी है। 

Advertisement

पिछले कुछ वर्षों में भारत में एपल की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले देश में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे। इस वर्ष की शुरुआत में कुक ने बताया था कि देश में कंपनी की चार नए स्टोर्स खोलने की योजना है। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल की योजना मुंबई के बोरिविली में स्काई सिटी मॉल और बेंगलुरु में फिनिक्स मॉल ऑफ एशिया में नए स्टोर्स खोलने की है। कंपनी के दो स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में भी खोले जा सकते हैं। 

भारत में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई है। दूसरी तिमाही में अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन का सेगमेंट (45,000 रुपये से अधिक का प्राइस) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 37 प्रतिशत बढ़ा है। एपल और दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति को बरकरार रखा है। इन कंपनियों की सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे नो-कॉस्ट EMI की पेशकश, ट्रेड-इन प्रोग्राम और स्पेशल समर डिस्काउंट प्रमुख कारण हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.