भारत में स्मार्टफोन्स की बढ़ी डिमांड, Apple के iPhone 16 को मिला पहला रैंक

देश के स्मार्टफोन मार्केट में पहली तिमाही में कमजोरी के बाद दूसरी तिमाही में मिड और प्रीमियम प्राइस रेंज में नए लॉन्च के दम पर शिपमेंट्स बढ़ी हैं

भारत में स्मार्टफोन्स की बढ़ी डिमांड, Apple के iPhone 16 को मिला पहला रैंक

दूसरी तिमाही में मिड और प्रीमियम प्राइस रेंज में नए लॉन्च के दम पर शिपमेंट्स बढ़ी हैं

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की वैल्यू में सैमसंग का पहला स्थान है
  • दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई हैं
  • स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के लिहाज से Vivo सबसे आगे रही है
विज्ञापन

इस वर्ष की दूसरी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर आठ प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके पीछे विभिन्न सेगमेंट्स में नए स्मार्टफोन के लॉन्च में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी एक प्रमुख कारण है। दूसरी तिमाही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के  iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के मंथली स्मार्टफोन ट्रैकर के अनुसार, देश के स्मार्टफोन मार्केट में पहली तिमाही में कमजोरी के बाद दूसरी तिमाही में मिड और प्रीमियम प्राइस रेंज में नए लॉन्च के दम पर शिपमेंट्स बढ़ी हैं। इसके अलावा स्मार्टफोन कंपनियों की मार्केटिंग से जुड़ी कोशिशों में तेजी, EMI के आसान विकल्पों और बंडल्स ऑफर्स ने भी शिपमेंट्स को बढ़ाने में योगदान दिया है। दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन्स का होलसेल मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ा है। यह इस विशेष तिमाही में अभी तक की सबसे अधिक बढ़ोतरी है। 

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन का सेगमेंट (45,000 रुपये से अधिक का प्राइस) वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 37 प्रतिशत बढ़ा है। Apple और दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति को बरकरार रखा है। इन कंपनियों की सेल्स में बढ़ोतरी के पीछे नो-कॉस्ट EMI की पेशकश, ट्रेड-इन प्रोग्राम और स्पेशल समर डिस्काउंट प्रमुख कारण हैं। स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स की वैल्यू के लिहाज से सैमसंग ने लगभग 23 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई हैं। 

स्मार्टफोन मार्केट में वॉल्यूम के लिहाज से Vivo सबसे आगे रही है। चीन की इस स्मार्टफोन मेकर को 10,000 रुपये से 15,000 रुपये की प्राइस कैटेगरी में मजबूत डिमांड मिली है। Vivo की T और Y सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। सैमंसंग का वॉल्यूम में दूसरा स्थान है। स्मार्टफोन मार्केट की नई कंपनियों में से शामिल Nothing की शिपमेंट्स दूसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 146 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसने लगातार छठी तिमाही में सबसे तेज बढ़ने वाले स्मार्टफोन ब्रांड के टैग को बरकरार रखा है। Motorola के स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में दूसरी तिमाही में 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। चीन की Lenono के इस सब-ब्रांड को ऑफलाइन रिटेल में अपनी मौजूदगी बढ़ाने का फायदा मिला है। 
  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »