भारत में AirPods, iPad के चार्जिंग केस बना सकती है Apple

एपल ने देश में iPad बनाने की अपनी योजना पर दोबारा कार्य शुरू किया है। इसके लिए कंपनी एक मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश कर रही है

भारत में AirPods, iPad के चार्जिंग केस बना सकती है Apple

इसके लिए कंपनी एक मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश कर रही है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने चीन से बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है
  • एपल ने देश में iPad बनाने की अपनी योजना पर दोबारा कार्य शुरू किया है
  • Jabil के साथ चार्जिंग केस के लिए मैन्युफैक्चरिंग ट्रायल शुरू किया है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले वित्त वर्ष में देश में लगभग 14 अरब डॉलर के iPhones की मैन्युफैक्चरिंग की थी। कंपनी ने चीन से बाहर अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना बनाई है। यह भारत में  AirPod और iPad सहित अपनी मैन्युफैक्चरिंग को डायवर्सिफाइ करने की तैयारी कर रही है। 

एपल ने देश में iPad बनाने की अपनी योजना पर दोबारा कार्य शुरू किया है। इसके लिए कंपनी एक मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश कर रही है। अगले वर्ष की शुरुआत में यह AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने पर विचार कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि एपल जल्द ही iPad बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की तलाश शुरू कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने iPad की मैन्युफैक्चरिंग के लिए चीन की BYD के साथ पार्टनरशिप करने का प्रयास किया था लेकिन केंद्र सरकार की ओर से लगाई गई बंदिशों की वजह से इसमें सफलता नहीं मिली थी। 

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एपल ने देश में Jabil के जरिए AirPod के वायरलेस चार्जिंग केस के लिए कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी की अगले वर्ष की शुरुआत में AirPod की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी की है। ऐसी बताया जा रहा है कि कंपनी ने Jabil के साथ वायरलेस चार्जिंग केस के लिए पुणे में मैन्युफैक्चरिंग का ट्रायल शुरू किया है। एपल इसी तरह का एक एग्रीमेंट Foxconn के साथ भी करने पर विचार कर रही है। क्वालिटी टेस्टिंग और अंतिम अप्रूवल के बाद AirPods के लिए Jabil की वायरलेस चार्जिंग केस की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाएगी। एपल की नई iPhone सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और 16 Pro Max में टेटाप्रिज्म 5x जूम लेंस दिया जा सकता है। कंपनी ने इस लेंस का इस्तेमाल पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro Max में किया था। 

ऐसा बताया जाता है कि सरकार ने एपल को देश में डेस्कटॉप और लैपटॉप की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने का प्रोत्साहन दिया है। एपल ने देश में वैकल्पिक सप्लाई चेन बनाने की तैयारी की है। चीन से कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग का एक हिस्सा शिफ्ट करने में Tata Electronics और Foxconn का योगदान महत्वपूर्ण होगा। पिछले वर्ष एपल ने देश में असेंबल की गई आईफोन 15 सीरीज को सेल के पहले दिन खरीदने के लिए उपलब्ध कराया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  2. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  5. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  6. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  7. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  8. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  9. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
  10. Nvidia के CEO की पोस्ट पर वापसी की कोशिश में जुटे Jensen Huang
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »