• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में ड्यूरेबिलिटी के लिए हो सकता है लिक्विड मेटल मैटीरियल का यूज

Apple के फोल्डेबल iPhone में ड्यूरेबिलिटी के लिए हो सकता है लिक्विड मेटल मैटीरियल का यूज

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस लगभग 2,300 डॉलर (लगभग 1,99,000 रुपये) का हो सकता है

Apple के फोल्डेबल iPhone में ड्यूरेबिलिटी के लिए हो सकता है लिक्विड मेटल मैटीरियल का यूज

इस स्मार्टफोन को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी विशेष मैटीरियल का यूज हो सकता है
  • फोल्डेबल आईफोन को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल iPhone के लॉन्च की तैयारी है। इस स्मार्टफोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी एक विशेष मैटीरियल का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। 

हालांकि, एपल ने फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि एपल की सप्लायर  Dongguan Yi'an Technology इस स्मार्टफोन के बियरिंग्स पर इस्तेमाल होने वाले लिक्विड मैटीरियल को सप्लाई कर सकती है। इस मैटीरियल के इस्तेमाल से फोल्डेबल आईफोन की ड्यूरेबिलिटी में बढ़ोतरी होगी। Kuo का दावा है कि Yi'an Technology ने एपल को एक करोड़ से अधिक शाफ्ट्स की सप्लाई की है। इस कंपोनेंट का इस्तेमाल फोल्डेबल स्मार्टफोन के हिंज में होता है। 

इससे पहले कंपनी ने SIM इंजेक्टर टूल में भी समान मैटीरियल का इस्तेमाल किया था। इससे पहले MacRumors की एक रिपोर्ट में Barclays के एनालिस्ट, Tim Long के हवाले से बताया गया था कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस लगभग 2,300 डॉलर (लगभग 1,99,000 रुपये) का हो सकता है। इसकी तुलना में सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 का शुरुआती प्राइस लगभग 1,899 डॉलर (1,64,200 रुपये) का है। Google के Pixel 9 Pro Fold का प्राइस 1,799 डॉलर (लगभग 1,54,700 रुपये) से शुरू होता है। 

इस रिपोर्ट में कहा गया था कि Tim ने हाल ही में कंपनी के सप्लायर्स से बातचीत में अगले वर्ष फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च के बारे में बताया था। फोल्डेबल आईफोन को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस इस वर्ष की दूसरी तिमाही तक तय किए जा सकते हैं। इससे पहले Kuo ने बताया था कि फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज नहीं दिखेगी। इसकी फोल्ड करने पर थिकनेस 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.8 mm की हो सकती है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के कवर डिस्प्ले में भी एक कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। अगले वर्ष फोल्डेबल आईफोन की लगभग 50 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स की जा सकती हैं। एपल की फोल्डेबल Macbook और iPad भी लाने की भी योजना है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  2. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  3. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  4. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  5. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  6. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  7. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  9. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  10. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »