Apple के फोल्डेबल iPhone का प्राइस Samsung के Galaxy Z Fold 6 से हो सकती है महंगा

फोल्डेबल आईफोन को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस इस वर्ष की दूसरी तिमाही तक तय किए जा सकते हैं

Apple के फोल्डेबल iPhone का प्राइस Samsung के Galaxy Z Fold 6 से हो सकती है महंगा

इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस लगभग 2,300 डॉलर (लगभग 1,99,000 रुपये) का हो सकता है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
  • इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी है। हालांकि, कंपनी ने इस फोल्डेबल डिवाइस की पुष्टि नहीं की है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 

एपल के फोल्डेबल आईफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। MacRumors की एक रिपोर्ट में Barclays के एनालिस्ट, Tim Long के हवाले से बताया गया है कि इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस लगभग 2,300 डॉलर (लगभग 1,99,000 रुपये) का हो सकता है। इसकी तुलना में सैमसंग के Galaxy Z Fold 6 का शुरुआती प्राइस लगभग 1,899 डॉलर (1,64,200 रुपये) का है। Google के Pixel 9 Pro Fold का प्राइस 1,799 डॉलर (लगभग 1,54,700 रुपये) से शुरू होता है। 

पिछले वर्ष पेश किए गए एपल के iPhone 16 Pro Max का शुरुआती प्राइस 1,199 डॉलर (लगभग 1,00,600 रुपये) का है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Tim ने हाल ही में कंपनी के सप्लायर्स से बातचीत में अगले वर्ष फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च के बारे में बताया था। इससे पहले TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने Medium पर एक पोस्ट में बताया था कि फोल्डेबल आईफोन को अगले वर्ष पेश किया जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशंस इस वर्ष की दूसरी तिमाही तक तय किए जा सकते हैं। Kuo ने कहा था कि अगले वर्ष फोल्डेबल आईफोन की लगभग 50 लाख यूनिट्स की शिपमेंट्स की जा सकती हैं। एपल की फोल्डेबल Macbook और iPad भी लाने की भी योजना है। 

इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन हो सकती है। Kuo ने बताया था कि फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन पर क्रीज नहीं दिखेगी। इसकी फोल्ड करने पर थिकनेस 9.5 mm और अनफोल्ड करने पर 4.8 mm की हो सकती है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के कवर डिस्प्ले में भी एक कैमरा हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का फ्रेम टाइटेनियम एलॉय को हो सकता है। Kuo ने बताया था कि फोल्डेबल आईफोन के हिंज कवर और मिडल फ्रेम के लिए चीन की Bright Laser Technologies प्रमुख सप्लायर हो सकती है। फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn कर सकती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »