• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!

फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट हो सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!

हाल ही में सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई रेंज को लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • इस सेगमेंट में एपल के iPhone Ultra को जोरदार रिस्पॉन्स मिल सकता है
  • इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है
विज्ञापन

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple का फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एपल के इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। इस सप्ताह की शुरुआत में सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया है। 

Smart Analytics Global की एक रिपोर्ट में बताया है कि इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ का अगला साइकल जल्द शुरू हो सकता है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसमें एपल के iPhone Ultra और सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। 

हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग का लगभग 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान बरकरार रह सकता है। हाल ही में Samsung Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Flip 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra को लॉन्च किया गया है। इस मार्केट में सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स की बड़ी संख्या में बिक्री हो सकती है। चीन की स्मार्टफोन मेकर Huawei का इस मार्केट में लगभग 27 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान हो सकता है। हालांकि, इस सेगमेंट में एपल के iPhone Ultra को जोरदार रिस्पॉन्स मिल सकता है। इस मार्केट में एपल की सेल्स तेजी से बढ़ सकती है। 

इस सेगमेंट में एपल, सैमसंग और Huawei की अगले वर्ष संयुक्त तौर पर लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी हो सकती है। एपल की योजना फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर लगभग एक करोड़ यूनिट्स करने की है। पहले यह अनुमान लगभग 80 लाख यूनिट्स का था। फोल्डेबल आईफोन में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट हो सकता है। iPhone Ultra की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। फोल्डेबल आईफोन में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। iPhone Ultra के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को न्यूनतम किया जा सकेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  2. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  3. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  4. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  5. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  6. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
  8. 10 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 200MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन!
  9. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  10. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »