Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!

यह फोन कथित तौर पर चीन की 3C लिस्टिंग में देखा गया है।

Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!

Xiaomi Mix Fold 5 को कंपनी अगले फोल्डेबल के रूप में लॉन्च कर सकती है।

ख़ास बातें
  • फोन कथित तौर पर चीन की 3C लिस्टिंग में देखा गया है।
  • इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।
  • यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल के रूप में आ सकता है।
विज्ञापन

Xiaomi जल्द ही मार्केट में एक नया फोन लेकर आने वाली है जिसके डिटेल्स एक सर्टिफिकेशन में सामने आए हैं। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग से लैस बताया गया है। फोन के नाम का पता अभी तक नहीं लग पाया है, लेकिन कयास है कि यह कंपनी का नया फोल्डेबेल हो सकता है। फोन Xiaomi 17 सीरीज का फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इसके अलावा इसमें और क्या हो सकता है खास, आइए जानते हैं लिस्टिंग क्या इशारा करती है। 

Xiaomi का नया स्मार्टफोन मार्केट में जल्द दस्तक दे सकता है। फोन को एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। यह फोन कथित तौर पर चीन की 3C लिस्टिंग में देखा गया है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह Xiaomi Mix Fold 5 हो सकता है, या फिर यह Xiaomi 17 Fold के रूप में आ सकता है। टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, फोन का मॉडल नम्बर 2608BPX34C है। फोन पावर एडेप्टर का मॉडल नम्बर MDY-15-EQ बताया गया है। इसमें 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। 

खास बात यहां से निकल कर यह आती है कि फोन के मॉडल नम्बर में PX मेंशन किया गया है। इससे पता चलता है कि यह निश्चित रूप से एक फोल्डेबल फोन होने वाला है। यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल के रूप में आ सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 कंपनी का संभावित अपकमिंग फोल्डेबल फोन है। यह काफी समय से चर्चा में है। फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक्स में सामने आए हैं। 

हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi के कथित Mix Fold 5 के प्रोटोटाइप लीक हो चुके हैं। फोन में 7.5 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें क्रीज को न्यूनतम करने की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन के रियर साइड में 200 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 में 6,000 mAh या इससे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह बैटरी वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में एडवांस्ड Xring O3 चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Mix Fold 5 में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  5. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  6. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  7. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  10. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »