OnePlus N6x को अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिख रहा है। इसके रियर पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है
Photo Credit: OnePlus
इस स्मार्टफोन को भी अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus ने हाल ही में N सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन OnePlus N6x को इस महीने के अंत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। देश में पिछले महीने OnePlus N6 को लॉन्च किया गया था। अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर OnePlus N6x के लिए अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। भारत में इस स्मार्टफोन को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। OnePlus N6x में 7,000 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी फुल चार्ज में दो दिन से अधिक चलेगी। यह स्मार्टफोन सिंगल चार्ज में 20 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 133 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक और 25 घंटे से अधिक की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या 11 घंटे से अधिक की वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराएगा। OnePlus N6x के लिए Ice Blue और Burgundy Red कलर्स के विकल्प होंगे।
आगामी स्मार्टफोन में पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। OnePlus N6x में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ LED फ्लैश है। OnePlus N6x को भी अफोर्डेबल सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में टेक्सचर्ड फ्लैट रियर पैनल दिख रहा है। इसके रियर पैनल के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन का डिजाइन OnePlus Nord CE 6 के लगभग समान है।
देश में पिछले महीने लॉन्च किए गए OnePlus N6 के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये और 6 GB + 128 GB वेरिएंट का 24,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Fresh Mint और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। OnePlus N6 में 6.75-इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में 10x डिजिटल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus N6 की 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग और 5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम