Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!

Vivo की इस सीरीज में भारत में Vivo S1 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने फोन को 2019 में लॉन्च किया था।

Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!

Photo Credit: Vivo

Vivo की इस सीरीज में भारत में Vivo S1 को 2019 में लॉन्च किया गया था।

ख़ास बातें
  • संभावित रूप से फोन Vivo S2 मॉनिकर के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • डिवाइस Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है।
विज्ञापन

Vivo S सीरीज फिर मार्केट में लौटने के संकेत हैं। कंपनी ने इस सीरीज का अगला फोन भारत लॉन्च के लिए टीज कर दिया है। इससे पहले Vivo की सीरीज में भारत में Vivo S1 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने फोन को 2019 में लॉन्च किया था। अब इसके लॉन्च के 7 साल के बाद फिर से सीरीज की वापसी का संकेत कंपनी ने दिया है। संभावित रूप से फोन Vivo S2 मॉनिकर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन को लेकर कंपनी ने अधिकारिक रूप से स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं किया है लेकिन इस फोन के फीचर्स के संकेत जरूर दिए हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 

Vivo S2 कंपनी का अगला फोन हो सकता है जो भारत में अगस्त की शुरुआत में दस्तक दे सकता है। वीवो ने अधिकारिक रूप से S सीरीज को टीज कर दिया है। वहीं, जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक पोस्ट के माध्यम से दावा किया है कि फोन भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होने वाला है। वहीं, यह 11 अगस्त से सेल पर जाने वाला है। कंपनी ने फोन का प्रोमोशनल पोस्टर भी रिलीज कर दिया है। 

Vivo S2 के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी यहां पर देखने को मिल रहा है। फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है जो कि एक OLED पैनल होगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। वहीं फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। इस अपकमिंग फोन में कंपनी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर दे सकती है। प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है। 

लीक के अनुसार, फोन में 8GB रैम देखने को मिल सकती है। इसमें स्टोरेज को लेकर दो विकल्प मिल सकते हैं। एक वेरिएंट 128GB के साथ बेस मॉडल होगा। वहीं, अन्य में 256GB स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है। कहा गया है कि फोन तीन रंगों में आने वाला है जिसमें Sapphire Blue, Regal Bronze और Silk White जैसे शेड्स शामिल हो सकते हैं। 

Vivo S2 Price in India (Expected)

Vivo S2 की कीमत को लेकर कयास है कि फोन भारत में 38 हजार रुपये से शुरू हो सकता है। वहीं, टॉप वेरिएंट 42 हजार रुपये तक जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »