• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इसमें 60°C हॉट एयर फ्लो दिया गया है जिससे कि फर्श की दुर्गंध भी समाप्त होती है।

18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi की ओर से नया फ्लोर क्लीनर Mijia Wireless Floor Cleaner 5C लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • यह कंपनी का बजट वैक्यूम क्लीनर है जो कई अपग्रेडेड फीचर्स से लैस है
  • यह सिंगल चार्ज में 341m² के एरिया को क्लीन कर सकता है
  • यह पालतू जानवरों के बालों को बेहतर तरीके से हटाता है
विज्ञापन

Xiaomi की ओर से नया फ्लोर क्लीनर Mijia Wireless Floor Cleaner 5C लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का बजट वैक्यूम क्लीनर है जो पुराने मॉडल से कई फीचर्स में अपग्रेड होकर आता है। यह सिंगल चार्ज में 341m² के  एरिया को क्लीन कर सकता है और लगातार 45 मिनट तक क्लीनिंग कर सकता है। इसमें 60°C हॉट एयर फ्लो दिया गया है जिससे कि फर्श की दुर्गंध भी समाप्त होती है। खासतौर पर यह पालतू जानवरों के बालों को बेहतर तरीके से हटाता है और बाल भी इसमें नहीं फंसते हैं। इसके अलावा कई और फीचर्स इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Xiaomi Mijia Wireless Floor Cleaner 5C Price

Xiaomi Mijia Wireless Floor Cleaner 5C को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 999 युआन (लगभग 14,000 रुपये) है। यह कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीद के लिए उपलब्ध है। सेल 3 अगस्त से शुरू होने की बात कही गई है। 

Xiaomi Mijia Wireless Floor Cleaner 5C Features

Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर कई फीचर्स में अपग्रेड होकर आया है। Mijia Wireless Floor Cleaner 5C में कंपनी ने 18,000Pa की सक्शन पावर दी है। दावा है कि यह धूल, गंदगी, और पालतू जानवरों के टूटे बालों को बेहतर तरीके से साफ कर सकता है। यह अलग-अलग तरह के फर्शों के लिए कारगर है। कंपनी ने इसमें ट्रिपल एंटी-टेंगल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जिससे कि आसानी से इसमें बाल नहीं फंसते हैं और बार-बार उन्हें मशीन से छुड़ाने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

Mijia Wireless Floor Cleaner 5C को बड़े एरिया में सफाई करने के लिए डिजाइन किया गया है। दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 341m² के  एरिया को क्लीन कर सकता है और लगातार 45 मिनट तक क्लीनिंग कर सकता है। इसमें 60°C हॉट एयर फ्लो दिया गया है जिससे कि फ्लोर बहुत जल्दी सूखता है और दुर्गंध भी दूर होती है। यह बिना शोर किए ऑपरेट होता है और केवल 50dB तक साउंड पैदा करता है। कंपनी ने इसे घरेलू मार्केट में पेश किया है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं आई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »