• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम

Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम

कार पूलिंग की सुविधा उन्हीं को मिलेगी जिनकी राइड का रूट समान हो।

Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम

Photo Credit: Unsplash

Ola, Uber, Rapido जैसी कैब बुकिंग सर्विस के लिए महाराष्ट्र में सरकार ने नई एग्रीगेटर पॉलिसी को लागू किया है।

ख़ास बातें
  • महिला यात्रियों को महिलाओं के साथ ही यात्रा चुनने का विकल्प होगा।
  • बिना केवाईसी कार पूलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी।
  • कार पूलिंग उन्हीं को मिलेगी जिनकी राइड का रूट समान हो।
विज्ञापन

कैब बुकिंग सर्विसेज में महिलाओं की सेफ्टी के लिए महाराष्ट्र सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। नई एग्रीगेटर पॉलिसी कहती है कि अब महिला यात्रियों के पास विकल्प होगा कि वे कैब में अन्य महिला यात्रियों के साथ यात्रा चुन सकती हैं। यानी सुरक्षा को बढ़ाने के लिहाज से अब महिला यात्रियों के पास एक विकल्प होगा कि उन्हें पुरुष यात्रियों के साथ यात्रा करने पर बाध्य नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही राइड पूलिंग को लेकर भी सरकार की ओर से नया नियम लागू किया गया है, जिसमें यात्री के लिए KYC करवाना जरूरी होगा। 

Ola, Uber, Rapido जैसी कैब बुकिंग सर्विस के लिए महाराष्ट्र में सरकार ने नई एग्रीगेटर पॉलिसी को लागू किया है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इसके तहत महिला यात्रियों को महिलाओं के साथ ही यात्रा चुनने का विकल्प मिल गया है जिससे उन्हें बेहतर सुरक्षा और सुविधा दी जा सकेगी। वहीं, राइड पूलिंग के लिए कहा गया है कि इसे केवल वही यात्री कर सकेंगे जिन्होंने अपना KYC वैरिफिकेशन करवाया होगा। बिना केवाईसी कार पूलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके साथ ही कार पूलिंग उन्हीं को मिलेगी जिनकी राइड का रूट समान हो। हां लेकिन बीच रास्ते में पड़ने वाले स्टॉपेज अलग अलग भी हो सकते हैं। 

राइड पूलिंग के दौरान एग्रीगेटर के मोबाइल ऐप के माध्यम से बनने वाला यह राइड एग्रीमेंट एक वर्चुअल कॉन्ट्रैक्ट माना जाएगा। नए नियमों के मुताबिक, राइड पूलिंग के दौरान मार्ग बदलने की छूट नहीं होगी। यह उसी स्थिति में बदला जा सकेगा जिसमें कि यात्रियों ने पहले से उन्हें पिक करने, और छोड़ने की जगह की जानकारी दी होगी। यानी इससे अलग अन्य किसी जगह के लिए चालक मार्ग नहीं बदल सकेगा। वहीं, यात्रियों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं कि उन्हें डिटूर की सीमा की जानकारी पहले से देनी होगी। सभी यात्रियों की सहमति इसमें अनिवार्य होगी। खासकर उस यात्री की, जिसने सबसे पहले राइड को बुक किया होगा। 

राइड कैंसिलेशन पर जुर्माना
नई एग्रीगेटर पॉलिसी ने राइड कैंसिलेशन को लेकर सख्ती ये नियम लागू कर दिए हैं। कहा गया है कि अगर चालक तय समय से 10 मिनट के भीतर यात्री तक नहीं पहुंचता है तो इसे चालक द्वारा रद्द राइड माना जाएगा, और उस पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अस्पताल के लिए बुक की गई राइड कैंसिलेशन पर यह जुर्माना पांच गुना हो सकता है। साथ ही बिना उचित कारण राइड कैंसिल करने पर यात्री को कुल किराए का 5 फीसदी या अधिकतम 100 रुपये जुर्माना देना होगा। इस मामले में यह जुर्माना उस संबंधित चालक को मिलेगा। इस तरह का जुर्माना लगाने का मकसद कार पूलिंग के दौरान राइड कैंसिलेशन की समस्या को कम से कम करना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: new aggregator rules, Mumbai, Rapido, Uber, Ola
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  5. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  6. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  7. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »