Apple का Vision Pro 2 फरवरी को होगा लॉन्च, अगले सप्ताह शुरू होंगे प्री-ऑर्डर

कंपनी ने Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है और इसकी फरवरी तक शिपमेंट की जाएगी

Apple का Vision Pro 2 फरवरी को होगा लॉन्च, अगले सप्ताह शुरू होंगे प्री-ऑर्डर

इसका प्राइस 3,499 डॉलर से शुरू होगा

ख़ास बातें
  • एपल ने Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है
  • इसके सीमित स्टॉक को अमेरिका में कंपनी के वेयरहाउसेज में भेजा जा रहा है
  • इमेज कैप्‍चर करने के लिए इसमें एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट, Vision Pro 2 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए प्री-ऑर्डर 19 जनवरी को शुरू होंगे। पिछले वर्ष जून में वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) में कंपनी ने इसे पेश किया था। अमेरिका में एपल के स्टोर्स और कंपनी के वेब स्टोर से जरिए यह हेडसेट उपलब्ध होगा। यह ऑग्मेंटेड रिएलिटी (AR) और वर्चुअल रिएलिटी (VR) दोनों टेक्नोलॉजीज को सपोर्ट करता है। 

एपल ने अपनी न्यूजरूम साइट पर एक पोस्ट में Vision Pro को 2 फरवरी को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसके लिए प्री-ऑर्डर 19 जनवरी को शुरू होंगे। इसका प्राइस 3,499 डॉलर से शुरू होगा। इस डिवाइस के साथ पैकेज में एक सोलो निट बैंड, डुअल लूप बैंड, लाइट सील और दो लाइट सीट कुशंस होंगे। इसके साथ एक बैटरी, USB Type-C केबल, USB Type-C एडैप्टर, कवर और पॉलिशिंग क्लोथ दिया जाएगा। एपल के प्रोडक्ट्स को ट्रैक करने वाले Mark Gurman ने Bloomberg के लिए पावर ऑन न्यूजलेटर में दावा किया था कि Vision Pro के सीमित स्टॉक को अमेरिका में कंपनी के वेयरहाउसेज में भेजा जा रहा है। इसके बाद इस स्टॉक को रिटेल स्टोर्स में पहुंचाया जाएगा। कंपनी का मानना है कि उसके पास फरवरी में इसके लॉन्च के लिए इस महीने के अंत तक पर्याप्त सप्लाई होगा। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है और इसकी फरवरी तक शिपमेंट की जा सकती है। इस बारे में एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी एक रिसर्च नोट में कहा था कि इस वर्ष एपल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा। कंपनी की योजना इसकी बड़ी संख्या में बिक्री करने की है। यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है। इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए कस्टमाइज करने की जरूरत हो सकती है। इस वजह से Apple Store के एंप्लॉयीज के लिए ट्रेनिंग सेशन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एंप्लॉयीज को Vision Pro के सेटअप और इसे इस्तेमाल करने के साथ ही इसे संभावित कस्टमर को बेचने के तरीके की जानकारी दी जाएगी। 

Vision Pro एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए इसमें एक फ‍िजिकल बटन दिया गया है। इसमें एडजस्टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन दिया गया है। इसके स्‍ट्रैप को लचीला बनाया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से इसे पहन सकेंगे। इस हेडसेट में कंपनी का M2 चिप लगाया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »