• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में Apple के स्टोर्स की जोरदार शुरुआत, 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की मंथली सेल्स

भारत में Apple के स्टोर्स की जोरदार शुरुआत, 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की मंथली सेल्स

कंपनी के इन स्टोर्स की शुरुआत के कुछ सप्ताह बाद ही ये सेल्स के लिहाज से देश के बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर्स में शामिल हो गए हैं

भारत में Apple के स्टोर्स की जोरदार शुरुआत, 22 करोड़ रुपये से ज्यादा की मंथली सेल्स

कंपनी ने इन स्टोर्स के साथ देश में अपने बिजनेस के 15 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया था

ख़ास बातें
  • ये स्टोर्स अप्रैल में मुंबई के BKC और दिल्ली के साकेत में खोले गए थे
  • कंपनी के प्रत्येक स्टोर की मासिक बिक्री 22 से 25 करोड़ रुपये के बीच है
  • एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple ने हाल ही में भारत में अपने शुरुआती स्टोर्स का भव्य कार्यक्रम के साथ उद्धाटन किया था। ये स्टोर्स अप्रैल में मुंबई के  BKC और दिल्ली के साकेत में खोले गए थे। इन स्टोर्स की शुरुआत के कुछ सप्ताह बाद ही ये सेल्स के लिहाज से देश के बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर्स में शामिल हो गए हैं। 

इस बारे में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple BKC और Apple Saket प्रत्येक स्टोर की मासिक बिक्री 22 से 25 करोड़ रुपये के बीच है। ये आंकड़े बिक्री के बारे में जानकारी रखने वाले इंडस्ट्री के एग्जिक्यूटिव्स के हवाले से दिए गए हैं। बिक्री का यह आंकड़ा दिवाली जैसे फेस्टिव सीजन के अलावा किसी इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर के लिए सबसे अधिक संभावित रेवेन्यू से दोगुना है। 

एपल ने इन स्टोर्स के साथ देश में अपने बिजनेस के 15 वर्ष पूरे होने का जश्न भी मनाया था। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट कहे जाने वाले BKC में कंपनी के स्टोर की शुरुआत के पहले दिन 6,000 से अधिक लोग आए थे और 10 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोडक्ट्स की बिक्री हुई थी। इसी तरह दक्षिण दिल्ली के साकेत में खोले गए कंपनी के दूसरे स्टोर में भी लगभग इतना ही फुटफॉल था। इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि एपल के स्टोर्स में बिक्री का आंकड़ा अधिक होने का बड़ा कारण इसके प्रोडक्ट्स का प्रीमियम प्राइस हो सकता है। एपल के प्रोडक्ट्स का एवरेज सेलिंग प्राइस बहुत अधिक होता है और इस वजह से रेवेन्यू भी अधिक रहता है। 

भारत से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट पिछले फाइनेंशियल ईयर में बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इस एक्सपोर्ट में Apple की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा कंपनी ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। कंपनी की योजना देश में iPad और AirPod की असेंबलिंग भी शुरू करने की है। दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। फरवरी में एशिया में Xiaomi को पीछे छोड़कर Apple दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Production, Stores, IPhone, Market, Apple, Premium, Demand, Ipad, Export, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »