Apple की iPhone सेल्स में हो सकती है गिरावट, कस्टमर्स कर रहे नए मॉडल का इंतजार

एपल के अगले महीने आईफोन 15 सीरीज लॉन्च करने की संभावना है। इसके कुछ मॉडल्स में USB-C पोर्ट हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अगस्त 2023 16:36 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के रेवेन्यू में 1.6 प्रतिशत की कमी हो सकती है
  • आईफोन की नई सीरीज के कुछ मॉडल्स में USB-C पोर्ट हो सकता है
  • एपल के नई आईफोन सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है

iPhone 15 Pro और Pro Max का प्राइस iPhone 14 Pro की तुलना में महंगा हो सकता है

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple की पिछली तिमाही में iPhone की सेल्स घटने का अनुमान है। इसके पीछे कस्टमर्स का नए आईफोन का इंतजार करना और इकोनॉमी का धीमा होना बड़े कारण हैं। एपल गुरुवार को जून तिमाही के लिए अपने रिजल्ट की घोषणा करेगी। कंपनी के रेवेन्यू में 1.6 प्रतिशत की कमी हो सकती है। 

Visible Alpha की ओर से कराए गए 24 एनालिस्ट्स के सर्वे में आईफोन की सेल्स दो प्रतिशत से अधिक घटने का अनुमान दिया गया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह लगभग तीन प्रतिशत और इससे पिछली तिमाही में 1.5 प्रतिशत बढ़ी थी। एपल के अगले महीने आईफोन 15 सीरीज लॉन्च करने की संभावना है। इस सीरीज के कुछ मॉडल्स में USB-C पोर्ट दिया जा सकता है। आमतौर पर, एपल तिमाही के लिए पूर्वानुमान नहीं देती। हालांकि, एनालिस्ट्स का मानना है कि कंपनी को यह बताना चाहिए कि वह ग्रोथ को बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किस तरह इस्तेमाल कर रही है। 

आईफोन की नई सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इनमें से iPhone 15 Pro और Pro Max का प्राइस iPhone 14 Pro की तुलना में महंगा हो सकता है। 
हाल ही मेंMacRumors की रिपोर्ट में Barclays के एनालिस्ट Tim Long के हवाले से बताया गया था कि iPhone 15 Pro का प्राइस iPhone 14 Pro से 100 डॉलर तक अधिक हो सकता है, जबकि iPhone 15 Pro Max के प्राइस में iPhone 14 Pro Max की तुलना में 100 से 200 डॉलर की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, iPhone 15 और iPhone 15 Plus का प्राइस संमान रह सकता है। अमेरिका में iPhone 14 Pro को 999 डॉलर (लगभग 79,555 रुपये) के शुरुआती प्राइस के साथ लॉन्च किया गया था। 

कंपनी ने सप्लायर्स को इस वर्ष iPhone 15 की लगभग 8.5 करोड़ यूनिट्स बनाने को कहा है। ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी और स्मार्टफोन मार्केट में कमी होने के पूर्वानुमान के बावजूद एपल ने आईफोन की नई सीरीज की बड़ी संख्या में सप्लाई तैयार रखने की योजना बनाई है। दुनिया की इस सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी के शेयर प्राइस में इस वर्ष लगभग 50 प्रतिशत की तेजी आई है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर लगभग तीन लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,200mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुए Vivo G5i, Vivo G5z, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08, Galaxy F08 और Galaxy M08 आए BIS डेटाबेस पर नजर, जल्द होंगे भारत में लॉन्च
  2. ₹75 हजार से कम में 150Km रेंज! भारत में लॉन्च हुए Komaki MG Pro V और Pro+ इलेक्ट्रिक स्कूटर
  3. 50MP कैमरा वाला Poco M8 5G हुआ Flipkart Goat Sale में ₹1000 सस्ता, देखें डील
  4. क्या गाय का गोबर चलाएगा AI? डेटा सेंटर के लिए बिजली बनाने का नया तरीका
  5. Flipkart Goat Sale: ₹20000 में आने वाले टॉप 5 टैबलेट पर हो रही तगड़ी बचत
  6. अपने इलाके में कैसे चेक करें 5G नेटवर्क आ रहा है या नहीं? ऑनलाइन हो जाएगा सारा काम
  7. Oppo Reno 16c 5G vs Google Pixel 9a vs Samsung Galaxy S25 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Flipkart Goat Sale में Samsung Galaxy A36 5G पर मिल रहा ₹7,000 से ज्यादा डिस्काउंट
  9. Apple के फोल्डेबल iPhone को कस्टमर्स तक पहुंचने में हो सकती है देरी!
  10. Moto G77 Power में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.