iPhone SE 4 को iPhone 14 जैसे डिजाइन के साथ लॉन्च कर सकती है Apple

एपल के जल्द लॉन्च होने वाले iPhone SE 4 में Face ID के लिए सपोर्ट के साथ एक्शन बटन होने की संभावना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 15:25 IST
ख़ास बातें
  • नए आईफोन्स में मॉडर्न USB कनेक्टर के लिए सपोर्ट मिल सकता है
  • एपल ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

इस वर्ष लॉन्च होने वाले iPhone 15 Pro के साथ एक्शन बटन की शुरुआत हो सकती है

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple के iPhone SE 4 में USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। कंपनी के आगामी आईफोन्स में मॉडर्न USB कनेक्टर के लिए सपोर्ट मिल सकता है। iPhone SE 4 में Face ID के लिए सपोर्ट के साथ एक्शन बटन होने की संभावना है। इस वर्ष लॉन्च होने वाले iPhone 15 Pro के साथ एक्शन बटन की शुरुआत हो सकती है। 

टिप्सटर Unknownz21 (@URedditor) ने बताया है कि iPhone SE 4 का डिजाइन पिछले वर्ष लॉन्च किए गए iPhone 14 के समान होगा। इससे यह संकेत मिल रहा है कि यह कंपनी के स्मार्टफोन्स की SE सीरीज में नॉच बेस्ड डिस्प्ले वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि पिछले SE मॉडल की तरह इसमें भी सिंगल रियर कैमरा दिया जाएगा। एपल ने इससे पहले यह जानकारी दी थी कि वह नए आईफोन्स में लाइटनिंग पोर्ट के स्थान पर USB Type-C का इस्तेमाल करेगी। iPhone SE 4 में टच ID सेंसर भी दिया जा सकता है। 
Advertisement

एपल के 12 सितंबर को होने वाले इवेंट में आईफोन 15 की नई सीरीज लॉन्च करने की संभावना है। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। कंपनी ने भारत में जून तिमाही में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है। इसका कारण iPhone की जोरदार सेल्स है। हाल ही में भारत की यात्रा करने वाले कंपनी के CEO,Tim Cook ने कहा है कि वह दुनिया के इस दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में कंपनी की ग्रोथ से खुश हैं। 

कुक का कहना था कि भारत में मौजूद बड़े मौके से फायदा उठाने के लिए एपल अपनी कोशिशें बढ़ाएगी। देश के बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी कम है। एपल ने बताया है कि देश में लॉन्च किए गए नए स्टोर्स का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा है। भारत में संभावना के बारे में एक प्रश्न पर कुक ने कहा, "हमने जून तिमाही में देश में रेवेन्यू का रिकॉर्ड बनाया है और हमारी ग्रोथ डबल डिजिट में रही है। हमने पिछली तिमाही में अपने शुरुआती दो स्टोर्स भी खोले हैं। ये स्टोर्स हमारी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।" कंपनी की योजना भारत में डायरेक्ट-टु-कंज्यूमर सेगमेंट में अधिक इनवेस्टमेंट करने की है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful SoC
  • IP67 rating, wireless charging
  • Slim and light
  • Regular software updates
  • Bad
  • Small, low-res display
  • Gets warm when stressed
  • Average low-light camera performance
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

64 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

750x1334 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.