Vivo अपकमिंग फोन में AI Diwali Portrait 2.0 भी बताया गया है जो फेस्टिव फोटोग्राफी के लिए बहुत कमाल का फीचर साबित होगा।
Photo Credit: Vivo
अपकमिंग फोन Vivo V70 का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने इसी साल फरवरी में पेश किया था।
Vivo ने हाल ही में लेटेस्ट फोन Vivo V80 Lite 5G को विभिन्न मार्केट्स पेश किया है जिसमें मलेशिया, पाकिस्तान जैसे बाजार भी शामिल थे। अब कंपनी इस सीरीज का एक मॉडल भारत में भी पेश कर सकती है। Vivo V80 का लॉन्च भारत में संभावित बताया गया है। अपकमिंग फोन Vivo V70 का सक्सेसर होगा जिसे कंपनी ने इसी साल फरवरी में पेश किया था। Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल का ZEISS मेन कैमरा आ सकता है। इस फोन में टिप्स्टर ने 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी सुझाया है। Vivo V80 में और कौन से फीचर्स होंगे अपग्रेड, आइए जानते हैं।
Vivo V80 लॉन्च जल्द ही भारत की मार्केट में देखने को मिल सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जाने माने टिप्स्टर Anvin ने फोन को लेकर अहम अपडेट दिया है। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी हो सकती है जो कि 7200mAh सुझाई गई है। भारत के अंदर Vivo V सीरीज में यह अबतक की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 आधारित OriginOS 7 के साथ आ सकता है।
Vivo V80 could be Vivo's first phone with OriginOS 7 and Android 17 preinstalled
— Anvin (@ZionsAnvin) September 14, 2026
Camera-related upgrades
- Creator-focused camera and editing features
- AI Creative Camera with 30+ AI effects
- Live Sticker Collage
- AI Diwali Portrait 2.0
- 7,200mAh battery, the largest in the… pic.twitter.com/b3Z54X1iIJ
टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में AI Creative Camera देखने को मिल सकता है जिसमें 30 तरह के AI इफेक्ट शामिल होंगे। इसमें लाइव स्टिकर कोलाज भी होगा जिससे कि यूजर्स अपने फोटो पर साथ में ही स्टिकर भी लगा सकेंगे। Vivo अपकमिंग फोन में AI Diwali Portrait 2.0 भी बताया गया है जो फेस्टिव फोटोग्राफी के लिए बहुत कमाल का फीचर साबित होगा। Vivo V60 में कंपनी ने AI Festive Portrait का इस्तेमाल किया था।
Vivo V80 में 50 मेगापिक्सल का ZEISS मेन कैमरा आ सकता है। इस फोन में टिप्स्टर ने 50MP का टेलीफोटो कैमरा भी सुझाया है जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम फीचर हो सकता है, और यह पोर्ट्रेट मोड में 10x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट कर सकता है। फोन में 4K सिनेमेटिक वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर आने की संभावना है। टिप्स्टर ने हालांकि फोन की रिलीज डेट के बारे में कोई इशारा नहीं दिया है। वहीं, कंपनी की तरफ से भी ऐसी कोई घोषणा देखने को नहीं मिली है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत