OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
OnePlus Nord 6 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन अपने धांसू फीचर्स के लिए काफी पॉपुलर हो चुका है। लेकिन इसी के साथ मार्केट में iQOO और Vivo के भी धांसू स्मार्टफोन मौजूद हैं जो इसी प्राइस रेंज में आकर्षक फीचर्स ऑफर करते हैं। सभी स्मार्टफोन्स में विशाल बैटरी, पावरफुल चिपसेट और कमाल की कैमरा क्वालिटी होने का दावा कंपनियां करती हैं। ऐसे में चुनाव करना कठिन हो जाता है कि कौन सा फोन लें। इसलिए हम आपको OnePlus Nord 6 vs iQOO Neo 10 5G vs Vivo V60 फुल कम्पेरिजन करके दिखा रहे हैं।
Display
OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। iQOO Neo 10 5G 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले है, रिजॉल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Vivo V60 में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
Processor
OnePlus Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। iQOO Neo 10 5G में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo V60 फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।
Camera
OnePlus Nord 6 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
iQOO Neo 10 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Vivo V60 के रियर में 50 मेगापिक्सल ZEISS प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल ZEISS सुपर टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का ZEISS अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल ZEISS फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Battery
OnePlus Nord 6 में 9000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरवूक चार्जिंग का सपोर्ट करती है। iQOO Neo 10 5G में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वीवो के V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस है।
Price
OnePlus Nord 6 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। वहीं, 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 46,999 रुपये है।
वहीं iQOO Neo 10 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।
Vivo V60 के 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये से शुरू होती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?