Flipkart Goat Sale का आज आखिरी दिन है। अगर आप ₹35,000 के बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
Photo Credit: Oppo
Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।
Flipkart Goat Sale का आज आखिरी दिन है। अगर आप ₹35,000 के बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर Oppo Reno 13 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Oppo Reno 13 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 13 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹34,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जनवरी में ₹37,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,225 का डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹32,774 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹5,225 सस्ता मिल रहा है।
Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आता है। इस फोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 157.90 मिमी, चौड़ाई 74.73 मिमी, मोटाई 7.24 मिमी और वजन 181 ग्राम है।
कैमरा सेटअप को देखते हुए Reno 13 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन