Motorola ने Moto Edge 60 Fusion और Moto Edge 70 Fusion की कीमत में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी की है। नई कीमतें 25 अगस्त से लागू होंगी।
Motorola ने Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion की कीमत में ₹3,000 तक बढ़ोतरी की
Motorola ने अपने दो स्मार्टफोन Moto Edge 60 Fusion और Moto Edge 70 Fusion की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, बढ़ती रॉ मटेरियल और माइक्रोचिप्स की लागत की वजह से इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत में ₹3,000 तक का इजाफा किया गया है। नई कीमतें 25 अगस्त 2026 से लागू होंगी। कीमत में बढ़ोतरी के बाद Moto Edge 60 Fusion और Moto Edge 70 Fusion के अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट अब पहले के मुकाबले महंगे मिलेंगे।
Moto Edge 60 Fusion के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसकी पुरानी कीमत 29,999 रुपये थी, जो अब बढ़कर 32,999 रुपये हो जाएगी। Moto Edge 70 Fusion के चारों वेरिएंट की कीमत में भी 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की पुरानी कीमत 30,999 रुपये थी, जो अब 33,999 रुपये हो गई है।
वहीं, इसके 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये से बढ़कर 35,999 रुपये हो गई है। 12GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत पहले 34,999 रुपये थी, जो अब 37,999 रुपये हो गई है।
सबसे ज्यादा स्टोरेज वाले 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की पुरानी कीमत 37,999 रुपये थी। कीमत बढ़ने के बाद यह मॉडल 40,999 रुपय में मिलेगा।
टिप्सटर @saaaanjjjuuu द्वारा X पर शेयर किए गए इमेज से पता चलता है कि कंपनी ने कीमत में यह बदलाव रॉ मटेरियल और माइक्रोचिप्स की बढ़ती लागत की वजह से किया है। नई कीमतें 25 अगस्त से लागू होंगी। यानी अगर कोई ग्राहक इन दोनों स्मार्टफोन में से किसी मॉडल को खरीदने का प्लान बना रहा है, तो 25 अगस्त से पहले खरीदने पर मौजूदा कीमत का फायदा मिल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!