WhatsApp में मिल सकते हैं ऑनलाइन स्टेटस छिपाने और एडमिन डिलीट जैसे फीचर्स

वॉट्सऐप पर ऑनलाइन होने के दौरान अगर आप डिस्टर्ब किए जाने से बचना चाहते हैं तो इसका हल निकालने की कोशिश हो रही है

WhatsApp में मिल सकते हैं ऑनलाइन स्टेटस छिपाने और एडमिन डिलीट जैसे फीचर्स

एक वॉट्सऐप ग्रुप के पिछले पार्टिसिपेंट्स को देखने की क्षमता पर काम किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • यूजर यह चुन सकेंगे कि उनके ऑनलाइन होने पर कौन उन्हें देख सकता है
  • वॉट्सऐप एडमिन डिलीट के फीचर पर भी काम कर रहा है
  • इससे ग्रुप एडमिन को ग्रुप में किसी भी मैसेज को डिलीट करने की अनुमति होगी
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने यूजर्स के लिए बहुत से नए फीचर्स दिए हैं। WhatsApp ने कुछ ऐसे फीचर्स भी डिवेलप करने की तैयारी की है जिनकी यूजर्स की ओर से मांग की जा रही थी। इनमें ऑनलाइन स्टेटस को छिपाने और एडमिन डिलीट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

वॉट्सऐप पर ऑनलाइन होने के दौरान अगर आप डिस्टर्ब किए जाने से बचना चाहते हैं तो इसका हल निकालने की कोशिश हो रही है। इसके लिए एक ऐसे फीचर पर काम किया जा रहा है जिससे यूजर ऑनलाइन स्टेटस को छिपा सकेंगे। यूजर्स को दो नए विकल्प मिल सकते हैं। इनमें से एक प्रत्येक व्यक्ति के लिए और दूसरा पिछला देखे गए के समान होगा। इससे यूजर यह चुन सकेंगे कि उनके ऑनलाइन होने के दौरान कौन उन्हें देख सकता है। इसके अलावा एक वॉट्सऐप ग्रुप के पिछले पार्टिसिपेंट्स को देखने की क्षमता पर भी काम किया जा रहा है। इससे यूजर्स उन लोगों की लिस्ट देख सकेंगे जो ग्रुप से बाहर निकले हैं या जिन्हें पिछले 60 दिनों में हटाया गया है। 

इसके अलावा वॉट्सऐप एडमिन डिलीट के फीचर पर भी काम कर रहा है। इससे ग्रुप एडमिन को ग्रुप में किसी भी मैसेज को डिलीट करने की अनुमति होगी। एडमिन किसी मेंबर की ओर से भेजे गए मैसेज को डिलीट करना चुन सकेंगे, जिससे ग्रुप के सभी मेंबर्स के लिए मैसेज डिलीट हो जाएगा। कई डिवाइसेज पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल करने की सुविधा वाले एक फीचर को भी डिवेलप किया जा रहा है। इसकी यूजर्स की ओर से मांग हो रही थी। वॉट्सऐप के एकाउंट का एक फोन और PC पर ही इस्तेमाल किया जा रहा है। कम्पैनियन मोड का फीचर मिलने पर यूजर्स फोन, टैबलेट, PC और लैपटॉप सहित कई डिवाइसेज पर वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे।

हाल ही में IRCTC की फूड डिलीवरी सर्विस Zoop ने वॉट्सऐप के जरिए ट्रेनों में ऑनलाइन फूड डिलीवरी उपलब्ध कराने के लिए रिलायंस की फर्म Haptik के साथ पार्टनरशिप की है। इससे यात्री वॉट्सऐप पर चैटबॉट के जरिए फूड का ऑर्डर दे सकेंगे और उन्हें किसी अतिरिक्त ऐप को डाउन करने की जरूरत नहीं होगी। इस सर्विस में यात्रा के दौरान फूड को सीट पर पहुंचाया जाएगा। यात्रियों को ऑर्डर देने के लिए अपना PNR नंबर दर्ज करना होगा और ऑर्डर को वास्तविक समय में ट्रैक किया जा सकेगा। इसके लिए वॉट्सऐप पर एक चैटबॉट से कनेक्ट करना होगा और इसके बाद PNR नंबर दर्ज कर ऑर्डर दिया जा सकेगा।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Features, WhatsApp, Demand, Online, Users, devices, Smartphone

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  2. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  10. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »