टू-व्हीलर्स की बिक्री की तेज रफ्तार, अप्रैल में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी

मौजूदा वित्त वर्ष के पहले महीने में टू-व्हीलर्स की लगभग 17.5 लाख यूनिट्स बिकी हैं। पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री ने 3.36 लाख यूनिट्स के साथ सबसे अधिक मासिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है

टू-व्हीलर्स की बिक्री की तेज रफ्तार, अप्रैल में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी

पिछले वित्त वर्ष में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री लगभग 12.5 प्रतिशत बढ़ी है

ख़ास बातें
  • पिछले महीने टू-व्हीलर्स की लगभग 17.5 लाख यूनिट्स बिकी हैं
  • Maruti Suzuki की बिक्री 4.7 प्रतिशत बढ़कर 1,68,089 यूनिट्स की रही
  • कंपनी का अप्रैल में एक्सपोर्ट बढ़कर 22,160 यूनिट्स का रहा
विज्ञापन
देश में टू-व्हीलर्स की बिक्री अप्रैल में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30.8 प्रतिशत बढ़ी है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले महीने में टू-व्हीलर्स की लगभग 17.5 लाख यूनिट्स बिकी हैं। पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री ने 3.36 लाख यूनिट्स के साथ सबसे अधिक मासिक बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में ग्रोथ केवल 1.3 प्रतिशत की रही है। 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के डेटा के अनुसार, पिछले महीने थ्री-व्हीलर्स की बिक्री लगभग 14.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 49,000 यूनिट्स की रही। SIAM के प्रेसिडेंट, Vinod Aggarwal ने कहा, "ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मौजूदा वित्त वर्ष की अच्छी शुरुआत हुई है। इस इंडस्ट्री के सभी सेगमेंट्स ने अप्रैल में ग्रोथ दर्ज की है। मॉनसून की बारिश सामान्य से अधिक होने के पूर्वानुमान, लोकसभा चुनाव के बाद पॉलिसीज के जारी रहने और मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्र सरकार के जोर से इकोनॉमिक ग्रोथ बढ़ेगी और इससे ऑटोमोबाइल सेक्टर की ग्रोथ बढ़ाने में सहायता मिलेगी।" 

पिछले वित्त वर्ष में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की बिक्री लगभग 12.5 प्रतिशत बढ़ी है। बड़े कार मेकर्स में शामिल Maruti Suzuki की अप्रैल में बिक्री 4.7 प्रतिशत बढ़कर 1,68,089 यूनिट्स की रही है। देश में कंपनी की पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 1,37,952 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में इसने 1,37,320 यूनिट्स बेची थी। हालांकि, मिनी सेगमेंट में इसकी बिक्री में कमी हुई है। पिछले महीने कॉम्पैक्ट सेगमेंट में भी मारूति सुजुकी की बिक्री घटकर 56,953 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 74,935 यूनिट्स बेची थी। इसमें सेगमेंट में कंपनी के पास Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR हैं। यूटिलिटी व्हीकल्स के सेगमेंट में इसने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री बढ़कर 56,953 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 36,754 यूनिट्स की थी। पिछले महीने कंपनी का एक्सपोर्ट बढ़कर 22,160 यूनिट्स का रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि में मारूति सुजुकी ने 16,971 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था। 

Tata Motors का अनुमान है कि लोकसभा चुनाव के कारण इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में पैसेंजर व्हीकल्स की डिमांड कम हो सकती है। लोकसभा चुनाव अप्रैल से मध्य से शुरू हुए थे और जून की शुरुआत में मतगणना के साथ समाप्त होंगे। टाटा मोटर्स के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, P B Balaji ने कहा था कि डिमांड के आकलन के लिए कंपनी चुनाव के समाप्त होने का इंतजार कर रही है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »