• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • गेमर्स के तो मजे आ जाएंगे! इस OnePlus फोन में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, डिटेल्स लीक

गेमर्स के तो मजे आ जाएंगे! इस OnePlus फोन में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, डिटेल्स लीक

अपकमिंग OnePlus 15 में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

गेमर्स के तो मजे आ जाएंगे! इस OnePlus फोन में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, डिटेल्स लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 के इसी साल अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • OnePlus 15 में 165Hz डिस्प्ले की उम्मीद, 165fps गेमप्ले सपोर्ट मिलेगा
  • नया Moon Rock Black कलर वेरिएंट किया जा सकता है पेश
  • 7000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना
विज्ञापन

OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन चर्चा में है। एक पॉपुलर टिप्स्टर ने आने वाले OnePlus डिवाइस के बारे में अहम जानकारी दी है। पोस्ट में सीधे तौर पर नाम नहीं बताया गया, लेकिन माना जा रहा है कि यह OnePlus 15 और Ace 6 हो सकते हैं, जिन्हें चीन में अक्टूबर के महीने में लॉन्च किया जाएगा। लीक में खासतौर पर OnePlus 15 के डिस्प्ले और डिजाइन से जुड़ी अहम बातें सामने आई हैं। दिलचस्प बात यह है कि अपकमिंग OnePlus डिवाइस 120Hz या 144Hz नहीं, बल्कि 165Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट करने वाले पैनल से लैस हो सकता है।

Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित यूजरनेम) ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए अपकमिंग OnePlus डिवाइस के बारे में कुछ अहम जानकारी शेयर की है। टिप्सटर के मुताबिक, इस अपकमिंग OnePlus स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगी। यहां नाम नहीं लिया गया है, लेकिन अक्टूबर में होने वाले लॉन्च की संभावना देखते हुए इसके OnePlus 15 या OnePlus Ace 6 होने की उम्मीद है।

टिप्सटर ने आगे बताया है कि OnePlus इसे एक नए परफॉर्मेंस इंजन के साथ पेश करेगी, जो नेटिव लेवल पर 165fps गेमप्ले सपोर्ट करेगा। यह फीचर ब्रांड के लिए पहला होगा। पोस्ट की मानें तो कंपनी इस फोन को Snapdragon Elite 2 SoC के साथ लेकर आ सकती है, जिसका लॉन्च आने वाले महीनों में होना है। पिछले लीक में सामने आया था कि फोन में 6.78-इंच का फ्लैट OLED LTPO पैनल होगी, जिसे BOE ने तैयार किया है। इसके साथ ही अल्ट्रा-थिन बेजल्स के लिए LIPO तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

नए लीक में OnePlus 15 (संभावित) के कलर ऑप्शन की जानकारी भी सामने आई है। फोन “Moon Rock Black” शेड में आएगा, जिसे Super Black का एडवांस्ड वर्जन बताया जा रहा है। इस कलर में अधिक लाइट एब्जॉर्प्शन रेट होगा। इसके अलावा, कंपनी मैग्नेटिक सैंडस्टोन प्रोटेक्टिव केस भी पेश कर सकती है, जिसका टेक्सचर और बेहतर बताया गया है।

कुछ हालिया रिपोर्ट्स इशारा दे चुकी है कि अपकमिंग OnePlus 15 में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरे होने की संभावना है, जिनमें 50MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।

डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। OnePlus 13 की तरह राउंड मॉड्यूल की जगह, OnePlus 15 में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलने की उम्मीद है, जिसे फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में रखा जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »