FASTag के 365 दिन वाले एनुअल पास की धूम, पहले दिन बिके 1.4 लाख पास

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर करीब 1,150 टोल प्लाजा पर फास्टैग वार्षिक पास को लागू कर दिया है।

FASTag के 365 दिन वाले एनुअल पास की धूम, पहले दिन बिके 1.4 लाख पास

Photo Credit: NPCI

FASTag हाइवे पर परेशानी मुक्त यात्रा प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • FASTag वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये है।
  • FASTag वार्षिक पास 1 साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग देता है।
  • FASTag वार्षिक पास सिर्फ निजी वाहनों के लिए लागू है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देश भर के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर करीब 1,150 टोल प्लाजा पर फास्टैग वार्षिक पास को लागू कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, नेशनल हाईवे यूजर्स द्वारा इस वार्षिक पास को काफी पसंद किया गया है। वार्षिक पास की शुरुआत के पहले दिन 15 अगस्त को शाम 7:00 बजे तक करीब 1.4 लाख यूजर्स ने वार्षिक पास खरीदा और उसे एक्टिव किया। टोल प्लाजा पर करीब 1.39 लाख ट्रांजेक्शन दर्ज की गईं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

NHAI के अनुसार, करीब 20 हजार-25 हजार वर्तमान यूजर्स राजमार्गयात्रा ऐप का उपयोग कर रहे हैं। वार्षिक पास यूजर्स जब टोल प्लाजा पार कर रहे हैं तो उन्हें टोल चार्ज में जीरो कटौती के एसएमएस मिल रहे हैं। हाईवे ऑथोरिटी ने कहा कि "पास यूजर्स के लिए बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए सभी टोल प्लाजा पर NHAI के अधिकारी और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। NHAI कई तरीकों से पास यूजर्स के सवालों का जबाव दे रहा है। साथ ही पास यूजर्स की शिकायतों के समाधान के लिए 1033 नेशनल हाईवे हेल्पलाइन में 100 से ज्यादा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।"

नेशनल हाईवे यूजर्स को एक आसान और किफायती ट्रैवल ऑप्शन प्रदान करते हुए FASTag वार्षिक पास 3,000 रुपये में एक साल की वैधता या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके जरिए एक साथ भुगतान करके फास्टैग को बार-बार रिचार्ज करने की जरूरत खत्म हो जाती है। फास्टैग वार्षिक पास वैध फास्टैग वाले सभी नॉन-कर्मशियल वाहनों के लिए काम करता है। इसे राजमार्गयात्रा ऐप या NHAI वेबसाइट के जरिए भुगतान करके दो घंटे के अंदर एक्टिव किया जा सकता है।

लगभग 98 प्रतिशत की एंट्री रेट और 8 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ FASTag ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम को बदल कर रख दिया है। मंत्रालय ने कहा कि वार्षिक पास के जरिए फास्टैग यूजर्स के अनुभव में सुधार होगा और उन्हें यात्रा के दौरान ज्यादा आराम मिलेगा और बार-बार रिचार्ज की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ-साथ नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ट्रैवल करना ज्यादा किफायती भी बनेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »