Elections

Elections - ख़बरें

  • SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
    भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने SIR के तीसरे चरण के तहत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद मतदाता ऑनलाइन यह जांच सकते हैं कि उनका नाम वोटर लिस्ट में मौजूद है या हटा दिया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) या संबंधित राज्य के CEO पोर्टल से Deleted Voters PDF डाउनलोड की जा सकती है। अगर किसी मतदाता का नाम सूची से हट गया है, तो चुनाव आयोग के पोर्टल पर Form 6 भरकर दोबारा नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया जा सकता है। आवेदन का स्टेटस रेफरेंस आईडी के जरिए ऑनलाइन ट्रैक भी किया जा सकता है।
  • SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
    स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान वोटर लिस्ट अपडेट को लेकर कई वोटर्स डॉक्यूमेंट जमा करने की प्रक्रिया को लेकर असमंजस में हैं। चुनाव आयोग (ECI) ने स्पष्ट किया है कि एन्यूमरेशन फेज में किसी भी मतदाता को कोई डॉक्यूमेंट जमा करने की जरूरत नहीं होगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद यदि किसी रिकॉर्ड में गलती मिलती है या लिंकिंग की समस्या आती है, तभी संबंधित Electoral Registration Officer (ERO) नोटिस जारी करेगा। नोटिस मिलने के बाद ही संबंधित मतदाता को अपनी एलिजिबिलिटी साबित करने के लिए आयोग की ओर से मान्य डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे।
  • SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
    भारत निर्वाचन आयोग ने Special Intensive Revision (SIR) Phase-III शुरू करने का ऐलान किया है। इस चरण में 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी। इसके तहत Booth Level Officers घर-घर जाकर Enumeration Form भरवाएंगे। मतदाता यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से जमा कर सकते हैं। अगर पुरानी वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलता है, तो तय दस्तावेज जमा करने होंगे। नए वोटर Form 6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि पता बदलने वाले मतदाता Form 8 भर सकते हैं।
  • SIR फ्रॉम स्कैम, वोटर लिस्ट से नाम हटाने की धमकी, OTP किया शेयर तो होगा बड़ा फ्रॉड
    स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) फॉर्म भरवाने के नाम पर एक नया साइबर फ्रॉड सामने आ रहा है। साइबर अपराधी चुनाव आयोग के नाम पर मतदाताओं को फोन कर रहे हैं और SIR फॉर्म भरने के बहाने ओटीपी मांग रहे हैं। यह नया तरीका काफी सामान्य दिखता है, लेकिन खतरनाक है। फ्रॉड खुद को चुनाव आयोग का कर्मचारी बताते हुए दावा करते हैं कि वे SIR फॉर्म वेरिफिकेशन में मदद कर रहे हैं और मतदाता के फोन पर भेजे गए ओटीपी को मांगते हैं।
  • Delhi Election Results 2025: मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर कहां और कैसे लाइव देखें वोट काउंटिंग? यहां जानें
    Delhi Election Results: 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया 5 फरवरी को समाप्त हुई, जिसमें अनुमानित 60.42% मतदान दर्ज किया गया। सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में भाग लेने के साथ, चुनाव ने आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच तगड़ी राजनीतिक प्रतियोगिता के लिए मंच तैयार कर दिया है। जैसा कि राष्ट्रीय राजधानी नतीजों का इंतजार कर रही है, राजनीतिक एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि एक करीबी लड़ाई होगी जो अगले पांच वर्षों के लिए दिल्ली में किसका शासन होगा, यह तय करेगी।
  • बिटकॉइन में जोरदार तेजी, एक लाख डॉलर के निकट पहुंचा प्राइस
    बिटकॉइन का प्राइस लगभग 2.32 प्रतिशत बढ़कर 99,220 डॉलर से अधिक पर ट्रेड कर रहा था। हाल ही में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। बिटकॉइन स्पॉट ETF में भी फंडिंग बढ़ी है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 3.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 3,320 डॉलर से अधिक पर था।
  • बिटकॉइन में गिरावट जारी, 93,000 डॉलर से नीचे प्राइस
    अमेरिका में जल्द प्रेसिडेंट का कार्यभार संभालने जा रहे Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की आगामी सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं।
  • क्रिप्टो मार्केट में बड़ी गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 93,000 डॉलर 
    इकोनॉमी मजबूत होने से अमेरिका में Federal Reserve के रेट्स में कटौती से पीछे हटने की संभावना बनी है। क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को इससे भारी गिरावट हुई। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक घटा है। बिटकॉइन का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक गिरकर लगभग 93,270 डॉलर पर था। हाल ही में बिटकॉइन ने दोबारा एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था।
  • इस वर्ष दोगुना हो सकता है बिटकॉइन का प्राइस, Standard Chartered का पूर्वानुमान
    बड़े इंटरनेशनल बैंकों में शामिल Standard Chartered का पूर्वानुमान है कि इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस लगभग दोगुना होकर दो लाख डॉलर पर पहुंच सकता है। इससे पहले भी स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने बिटकॉइन में तेजी का पूर्वानुमान दिया था। हाल ही में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था।
  • बिटकॉइन में जोरदार तेजी, इस वर्ष पहली बार पार किया 1 लाख डॉलर का लेवल
    इस वर्ष पहली बार बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया है। इस तेजी का बड़ा कारण ऑप्शंस ट्रेडिंग वॉल्यूम में पिछले एक दिन में लगभग 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछले वर्ष के अंत में बिटकॉइन ने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में जीत हासिल करने वाले Donald Trump को दो सप्ताह में शपथ लेनी है। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था।
  • क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 98,800 डॉलर से ज्यादा
    बिटकॉइन ने पिछले महीने 1,08,800 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। हालांकि, इसके बाद इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में काफी गिरावट हुई थी। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अगर बिटकॉइन 99,500 डॉलर से महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस को पार करता है तो इसमें जोरदार तेजी आ सकती है। हालांकि, इस लेवल को पार नहीं करने पर इसका प्राइस गिर सकता है।
  • टेस्ला को लगा झटका, एक दशक में पहली बार गिरी वार्षिक सेल्स
    चौथी तिमाही में रिकॉर्ड डिलीवरी करने के बावजूद टेस्ला की सेल्स में कमी हुई है। बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी ने पिछले वर्ष लगभग 17.9 लाख व्हीकल्स बेचे हैं। EV कंपनियों के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं। डिमांड कम होने से इनकी सेल्स पर असर पड़ रहा है। अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई आगामी सरकार EV पर सब्सिडी को घटा सकती है। इससे इस सेगमेंट में डिमांड पर बड़ा असर हो सकता है।
  • Bitcoin में बढ़ी MicroStrategy की होल्डिंग, 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा की खरीदारी
    एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की है। यह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की सबसे अधिक होल्डिंग वाली कंपनी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया कि पिछले सप्ताह कंपनी ने 2,138 बिटकॉइन लगभग 20.9 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं।
  • Bitcoin में बड़ी गिरावट, प्राइस 94,000 डॉलर से कम हुआ
    । इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस 1.30 प्रतिशत से अधिक घटकर लगभग 93,870 डॉलर पर था। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के बिटकॉइन का रिजर्व बनाने से मना करने और इन्फ्लेशन को पूर्वानुमान कमजोर होने का क्रिप्टो मार्केट पर बड़ा असर पड़ा है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.40 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 3,422 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।
  • Bitcoin में बड़ी गिरावट, 96,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    बिटकॉइन में गुरुवार को लगभग 3 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 95,417 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,08,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether और Solana के प्राइस भी लगभग तीन प्रतिशत घटे हैं। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन पर बिकवाली का दबाव है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »