TCS को लगा झटका, प्रॉफिट में हुई बड़ी गिरावट

कंपनी का दिसंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट लगभग 10,657 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट लगभग 12,380 करोड़ रुपये का था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 22:39 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी का दिसंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 10,657 करोड़ रुपये का है
  • TCS की ऑपरेटिंग इनकम बढ़कर लगभग 16,889 करोड़ रुपये की है
  • कंपनी ने 46 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड की घोषणा की है

तीसरी तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम बढ़कर लगभग 16,889 करोड़ रुपये की रही है

बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14 प्रतिशत घटा है। कंपनी का दिसंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट लगभग 10,657 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट लगभग 12,380 करोड़ रुपये का था। 

हालांकि, TCS का ऑपरेशंस से रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी का पिछले वर्ष की समान अवधि में रेवेन्यू लगभग 63,973 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने बताया है कि इसके प्रॉफिट पर नए लेबर कानूनों के लागू होने से लगभग 2,128 करोड़ रुपये के एकमुश्त चार्ज का असर पड़ा है। इसके अलावा दिसंबर तिमाही में एक कानूनी दावे के लिए लगभग 1,010 करोड़ रुपये का प्रोविजन किया गया है। 

तीसरी तिमाही में TCS की ऑपरेटिंग इनकम बढ़कर लगभग 16,889 करोड़ रुपये की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह इनकम 15,657 करोड़ रुपये की थी। कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, K Krithivasan ने बताया, "AI से जुड़ी सर्विसेज से हमारा वार्षिक रेवेन्यू लगभग 1.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे AI में हमारे इनवेस्टमेंट से क्लाइंट्स को मिल रही वैल्यू का संकेत मिल रहा है।" TCS ने शेयरहोल्डर्स के लिए 11 रुपये के तीसरे इंटरिम डिविडेंड और 46 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड की भी घोषणा की है। 

TCS ने कुछ वर्कर्स की सैलरी में अप्रेजल को रोक दिया है। इसका कारण पिछली तिमाहियों में इन वर्कर्स के वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के रूल का उल्लंघन करना है। TCS में नए वर्कर्स के लिए उनके कार्य का एक वर्ष पूरा करने पर अप्रेजल किया जाता है। कंपनी ने एक वर्ष पूरा करने वाले वर्कर्स को ईमेल भेजकर इस बारे में जानकारी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट में इस ईमेल के हवाले से बताया गया है, "आपका अप्रेजल से जुड़ा प्रोसेस पूरा हो गया है लेकिन इसे कंपनी ने आगे नहीं बढ़ाया है क्योंकि आपने वर्क-फ्रॉम-ऑफिस के रूल का पालन नहीं किया है। अगर इस रूल के उल्लंघन की वजह से तीसरी तिमाही में आपका एक वर्ष पूरा नहीं हुआ है तो इसके परिणाम में आपको फाइनेंशियल ईयर 2026 के बैंडिंग साइकल में शामिल नहीं किया जाएगा और कोई परफॉर्मेंस बैंड जारी नहीं होगा।" TCS के वर्कर्स के लिए एक सप्ताह में पांच दिन ऑफिस से कार्य अनिवार्य है। यह उन चुनिंदा IT कंपनियों में शामिल है जिन्होंने इस रूल का पालन नहीं करने वाले वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई की है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  3. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  9. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.