Infosy

Infosy - ख़बरें

  • Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पब्लिक एग्जामिनेशन सिस्टम को लीक-प्रूफ और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। इस टास्क फोर्स का नेतृत्व Infosys के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे, जिन्होंने Aadhaar और भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के डेवलपमेंट में अहम भूमिका निभाई है। सरकार का उद्देश्य AI और अन्य आधुनिक तकनीकों की मदद से एग्जामिनेशन सिस्टम को सुरक्षित बनाना और पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना है।
  • Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
    इंफोसिस को AI स्ट्रैटेजी का अच्छा रिजल्ट मिल रहा है। AI से जुड़ी सर्विसेज से कंपनी को डबल-डिजिट में ग्रोथ मिल रही है। पिछली तिमाही में कंपनी के टोटल रेवेन्यू में AI से जुड़ी सर्विसेज की हिस्सेदारी लगभग 8.2 प्रतिशत की है। इंफोसिस की वर्कफोर्स में पिछली तिमाही में 532 वर्कर्स की कमी हुई है। कंपनी के पास लगभग 3.28 लाख वर्कर्स हैं।
  • Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
    इंफोसिस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, Jayesh Sanghrajka ने बताया कि पिछले फाइनेंशियल ईयर में 20,000 फ्रेशर्स की हायरिंग की गई थी। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में भी कंपनी की समान संख्या में रिक्रूटमेंट करने की योजना है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में तीसरी तिमाही की तुलना में इंफोसिस की वर्कफोर्स में 8,440 की कमी हुई है। मार्च के अंत में कंपनी के पास 3,28,594 कुल वर्कर्स थे।
  • TCS का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये, कंपनी देगी 31 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड
    पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 1.35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 49,210 करोड़ रुपये का रहा है। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 9.64 प्रतिशत बढ़कर लगभग 70,698 करोड़ रुपये का है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में TCS का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 4.58 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,67,021 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
  • Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
    एमेजॉन में छंटनी की योजना के बारे में शुरुआत में एक जॉब फोरम Blind पर पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट में कहा गया था यह जानकारी एक सूत्र से मिली है। पिछले वर्ष एमेजॉन के CEO, Andy Jassy ने कहा था कि कंपनी के फंक्शंस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इंटीग्रेशन बढ़ने से कुछ डिविजंस में कम वर्कर्स की जरूरत होगी। एमेजॉन ने कहा कि ये रिपोर्ट्स गलत हैं और तथ्य पर आधारित नहीं हैं।
  • Infosys और Anthropic की बड़ी AI डील, इन सेक्टर्स पर रहेगा फोकस
    Infosys ने एंटरप्राइज AI सॉल्यूशंस को आगे बढ़ाने के लिए Anthropic के साथ सहयोग की घोषणा की है। यह साझेदारी टेलीकॉम सेक्टर से शुरू होगी, जहां AI एजेंट्स विकसित करने के लिए एक Center of Excellence बनाया जाएगा। Anthropic के Claude मॉडल्स, जिनमें Claude Code शामिल है, को Infosys Topaz AI प्लेटफॉर्म के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह कदम जटिल वर्कफ्लो ऑटोमेशन, सॉफ्टवेयर डिलीवरी में तेजी और नियामकीय ढांचे के भीतर AI अपनाने में मदद करेगा। आगे चलकर यह सहयोग फाइनेंशियल सर्विसेज, मैन्युफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तक विस्तारित होगा।
  • Anthropic के नए AI टूल से सहमी टेक कंपनियां, लीगल वर्क को करेगा ऑटोमेट
    SaaSpocalypse की जानकारी सामने आने के बाद अमेरिका में वॉल स्ट्रीट पर टेक कंपनियों के शेयर्स में बड़ी गिरावट हुई है। इससे Adobe, Cognizant, Thomson Reuters और Gartner जैसी कंपनियों के शेयर्स सात प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक टूटे हैं। भारत में भी IT कंपनियों के शेयर्स पर इसका बड़ा असर पड़ा है। TCS का शेयर लगभग सात प्रतिशत, Infosys का लगभग आठ प्रतिशत और HCL का पांच प्रतिशत से अधिक गिरा है।
  • Infosys ने वर्क-फ्रॉम-होम वाले वर्कर्स से मांगी इलेक्ट्रिसिटी बिल की जानकारी, ये है कारण....
    इंफोसिस के इंटरनेशनल लेवल पर लगभग तीन लाख वर्कर्स हैं और इनमें हाइब्रिड मोड पर कार्य करने वालों की बड़ी संख्या है। कंपनी एनवायरमेंट से जुड़े अपने लक्ष्यों को पूरा करना चाहती है और यह 15 वर्षों के लिए अपना सस्टेनेबिलिटी फ्रेमवर्क बना रही है। इस सर्वे में वर्कर्स को इलेक्ट्रिसिटी की खपत के अलावा उन अप्लायंसेज की भी जानकारी देनी है जिनका वर्क-फ्रॉम-होम के दौरान वे इस्तेमाल करते हैं।
  • Infosys के प्रॉफिट में गिरावट, नए लेबर कोड का पड़ा बड़ा असर
    इंफोसिस का तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 8.89 प्रतिशत बढ़कर 45,479 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में लगभग 41,764 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने बताया है कि पिछली तिमाही में नए लेबर कोड के लागू होने उसे 1,289 करोड़ रुपये के असाधारण चार्ज के लिए प्रोविजन करना पड़ा है। हालांकि, कंपनी के लिए डील की पाइपलाइन मजबूत रही है।
  • फ्रेशर्स के लिए बड़ी खबर! HCLTech ने बढ़ाई सैलेरी, इस फील्ड में देगा 22 लाख तक का पैकेज
    HCLTech ने 2026 की फ्रेशर हायरिंग को लेकर अपनी सैलरी स्ट्रैटेजी में बदलाव किया है। कंपनी ने AI, डेटा इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में काम करने वाले चुनिंदा फ्रेशर्स के लिए प्रीमियम पैकेज तय किए हैं। कंपनी के मुताबिक, इन “एलीट कैडर” फ्रेशर्स की सालाना सैलरी 18 लाख रुपये से 22 लाख रुपये तक हो सकती है, जो रेगुलर फ्रेशर पैकेज से कई गुना ज्यादा है। इस कदम को IT सेक्टर में टॉप-क्वालिटी टैलेंट को आकर्षित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।
  • TCS को लगा झटका, प्रॉफिट में हुई बड़ी गिरावट
    तीसरी तिमाही में TCS की ऑपरेटिंग इनकम बढ़कर लगभग 16,889 करोड़ रुपये की रही है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह इनकम 15,657 करोड़ रुपये की थी। TCS का ऑपरेशंस से रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 67,087 करोड़ रुपये का रहा हैTCS ने शेयरहोल्डर्स के लिए 11 रुपये के तीसरे इंटरिम डिविडेंड और 46 रुपये प्रति शेयर के स्पेशल डिविडेंड की भी घोषणा की है।
  • TCS ने वर्क-फ्रॉम-ऑफिस का रूल नहीं मानने वर्कर्स की सैलरी में बढ़ोतरी पर लगाई रोक  
    बहुत सी IT कंपनियों में वर्कर्स को एक सप्ताह में दो या तीन दिन ऑफिस से कार्य करने के नियम का पालन करना होता है। TCS ने वेरिएबल पे को भी अटेंडेंस के रूल का पालन करने से जोड़ा है। हालांकि, इस पॉलिसी में प्रति तिमाही व्यक्तिगत इमरजेंसी के लिए इस रूल में छह दिन की छूट दी गई है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.4 प्रतिशत घटा है।
  • Microsoft ने H-1B वीजा वर्कर्स को दी विदेश यात्रा से बचने की चेतावनी
    हाल ही में अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की ओर से जारी एक ऑर्डर में कहा गया था कि इस स्क्रूटनी के लिए H-1B और उनके डिपेंडेंट्स (H-4), F, J और M नॉन-इमिग्रेंट वीजा के सभी आवेदकों को उनके सभी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग्स को एडजस्ट कर 'पब्लिक' करने का निर्देश दिया जाता है। स्टेट डिपार्टमेंट ने बताया था कि भारत में कई H-1B वीजा होल्डर्स के इंटरव्यू का शेड्यूल बदला गया है।
  • भारत में IT हायरिंग 16 प्रतिशत बढ़ी, AI स्किल्स की ज्यादा डिमांड
    देश में IT इंडस्ट्री में हायरिंग में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) का योगदान बढ़कर कुल डिमांड का लगभग 27 प्रतिशत हो गया है। प्रोडक्ट फर्मों ने भी हायरिंग बढ़ाई है। IT सर्विस और कंसल्टिंग ने हायरिंग में मामूली ग्रोथ दर्ज की है। स्टार्टअप हायरिंग में बढ़ोतरी घटकर सिंगल डिजिट की रह गई है। इसका बड़ा कारण फंडिंग में कमी है।
  • TCS को लगा झटका, ट्रेड सीक्रेट से जुड़े मामले में देना होगा 19 करोड़ डॉलर से ज्यादा का हर्जाना
    पिछले वर्ष अमेरिका के एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने TCS को ट्रेड सीक्रेट्स के गलत इस्तेमाल के लिए दोषी पाया था। इसके लिए कंपनी को 19.4 करोड़ डॉलर का हर्जाना चुकाने का ऑर्डर दिया गया था। TCS ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि यूनाइडेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील्स ने इस मामले में एक प्रतिकूल फैसला दिया है और हर्जाने पर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के आदेश की पुष्टि की है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »