TCS पर अमेरिका में लगा एंप्लॉयमेंट में भेदभाव का आरोप 

अमेरिका में 20 से अधिक वर्कर्स ने इक्वल एंप्लॉयमेंट ऑपर्च्युनिटी कमीशन (EEOC) के पास शिकायत दर्ज कराई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 मार्च 2024 22:19 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी पर भारत से H-1B वीजा पर आए वर्कर्स को प्राथमिकता देने का आरोप है
  • अमेरिका में वर्कप्लेस पर भेदभाव करना गैर कानूनी है
  • पिछले वर्ष TCS में रिक्रूटमेंट के बदले रिश्वत लेने का स्कैम हुआ था

कंपनी ने इस आरोप को गलत बताया है

देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( TCS) पर अमेरिका में कुछ वर्कर्स ने एंप्लॉयमेंट में भेदभाव का आरोप लगाया है। इन वर्कर्स का कहना है कि कंपनी ने उन्हें कम अवधि का नोटिस देकर टर्मिनेट कर दिया और इसके बाद खाली हुई कई पोजिशंस पर भारत से H-1B वीजा पर आए वर्कर्स को रखा था। 

Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 से अधिक वर्कर्स ने इक्वल एंप्लॉयमेंट ऑपर्च्युनिटी कमीशन (EEOC) के पास शिकायत दर्ज कराई है। अमेरिका की यह कानून प्रवर्तन एजेंसी वर्कप्लेस पर भेदभाव को गैर कानूनी करार देती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी वर्कर्स का दावा है कि TCS ने उनके साथ आयु और जाति जैसे गुणों के आधार पर निशाना बनाकर कानूनों का उल्लंघन किया है। इनका कहना है कि कंपनी की ओर से की गई कार्रवाई से अमेरिका में H-1B वीजा पर आए भारत के वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई थी। 

इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "TCS के गैर कानूनी तरीके से भेदभाव करने के आरोप गलत और भ्रामक हैं। कंपनी का अमेरिका में समान अवसर देने वाले एंप्लॉयर के तौर पर मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।" पिछले वर्ष भी TCS में जॉब के बदले रिश्वत लेने के स्कैम का खुलासा हुआ था। इस मामले में दो व्हिसलब्लओर की शिकायतें मिली थी। कंपनी ने इसे लेकर छह वर्कर्स को बर्खास्त और छह स्टाफिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया था। एक व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि TCS के रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप (RMG) के हेड, E S Chakravarthy कुछ वर्षों से स्टाफिंग फर्मों से कमीशन ले रहे हैं। इस शिकायत के बाद कंपनी ने आरोपों की जांच के लिए TCS के चीफ इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, Ajit Menon सहित तीन सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की टीम बनाई थी। 

पिछले महीने TCS ने बताया था कि उसकी हायरिंग को घटाने की योजना नहीं है। हालांकि, कंपनी ने कहा था कि वह डिमांड के अनुसार हायरिंग करेगी। TCS के चीफ एग्जिक्यूटिव, K Krithivasan का कहना था, "इकोनॉमी में सुधार हो रहा है और हमें अधिक कार्य के लिए अधिक लोगों की जरूरत होगी। हमारी हायरिंग की योजना को घटाने की योजना नहीं है। हमें हायरिंग की रफ्तार में बदलाव करना पड़ सकता है।" कंपनी को अपने सबसे बड़े मार्केट में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Workers, TCS, Employment, Market, Demand, Notice, Policy, Complaint, Scam, America

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.