TCS पर अमेरिका में लगा एंप्लॉयमेंट में भेदभाव का आरोप 

अमेरिका में 20 से अधिक वर्कर्स ने इक्वल एंप्लॉयमेंट ऑपर्च्युनिटी कमीशन (EEOC) के पास शिकायत दर्ज कराई है

TCS पर अमेरिका में लगा एंप्लॉयमेंट में भेदभाव का आरोप 

कंपनी ने इस आरोप को गलत बताया है

ख़ास बातें
  • कंपनी पर भारत से H-1B वीजा पर आए वर्कर्स को प्राथमिकता देने का आरोप है
  • अमेरिका में वर्कप्लेस पर भेदभाव करना गैर कानूनी है
  • पिछले वर्ष TCS में रिक्रूटमेंट के बदले रिश्वत लेने का स्कैम हुआ था
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ( TCS) पर अमेरिका में कुछ वर्कर्स ने एंप्लॉयमेंट में भेदभाव का आरोप लगाया है। इन वर्कर्स का कहना है कि कंपनी ने उन्हें कम अवधि का नोटिस देकर टर्मिनेट कर दिया और इसके बाद खाली हुई कई पोजिशंस पर भारत से H-1B वीजा पर आए वर्कर्स को रखा था। 

Wall Street Journal की एक रिपोर्ट के अनुसार, 20 से अधिक वर्कर्स ने इक्वल एंप्लॉयमेंट ऑपर्च्युनिटी कमीशन (EEOC) के पास शिकायत दर्ज कराई है। अमेरिका की यह कानून प्रवर्तन एजेंसी वर्कप्लेस पर भेदभाव को गैर कानूनी करार देती है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी वर्कर्स का दावा है कि TCS ने उनके साथ आयु और जाति जैसे गुणों के आधार पर निशाना बनाकर कानूनों का उल्लंघन किया है। इनका कहना है कि कंपनी की ओर से की गई कार्रवाई से अमेरिका में H-1B वीजा पर आए भारत के वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई थी। 

इस बारे में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, "TCS के गैर कानूनी तरीके से भेदभाव करने के आरोप गलत और भ्रामक हैं। कंपनी का अमेरिका में समान अवसर देने वाले एंप्लॉयर के तौर पर मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है।" पिछले वर्ष भी TCS में जॉब के बदले रिश्वत लेने के स्कैम का खुलासा हुआ था। इस मामले में दो व्हिसलब्लओर की शिकायतें मिली थी। कंपनी ने इसे लेकर छह वर्कर्स को बर्खास्त और छह स्टाफिंग फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया था। एक व्हिसलब्लोअर ने कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि TCS के रिसोर्स मैनेजमेंट ग्रुप (RMG) के हेड, E S Chakravarthy कुछ वर्षों से स्टाफिंग फर्मों से कमीशन ले रहे हैं। इस शिकायत के बाद कंपनी ने आरोपों की जांच के लिए TCS के चीफ इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर, Ajit Menon सहित तीन सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की टीम बनाई थी। 

पिछले महीने TCS ने बताया था कि उसकी हायरिंग को घटाने की योजना नहीं है। हालांकि, कंपनी ने कहा था कि वह डिमांड के अनुसार हायरिंग करेगी। TCS के चीफ एग्जिक्यूटिव, K Krithivasan का कहना था, "इकोनॉमी में सुधार हो रहा है और हमें अधिक कार्य के लिए अधिक लोगों की जरूरत होगी। हमारी हायरिंग की योजना को घटाने की योजना नहीं है। हमें हायरिंग की रफ्तार में बदलाव करना पड़ सकता है।" कंपनी को अपने सबसे बड़े मार्केट में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Software, Workers, TCS, Employment, Market, Demand, Notice, Policy, Complaint, Scam, America
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »