टाटा पावर बनी सायबर हमले का शिकार, कंपनी के IT सिस्टम को हुआ नुकसान

कंपनी ने सतर्कता के उपाय के तौर पर एंप्लॉयीज और कस्टमर्स से जुड़े पोर्टल्स के लिए एक्सेस को सीमित कर दिया है और स्क्रूटनी बढ़ाई है

टाटा पावर बनी सायबर हमले का शिकार, कंपनी के IT सिस्टम को हुआ नुकसान

कंपनी ने सिस्टम्स को बहाल करने के लिए कदम उठाए हैं

ख़ास बातें
  • इसमें कंपनी के IT इंफ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम्स को नुकसान हुआ है
  • टाटा पावर बड़ी इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों में शामिल है
  • इससे पहले भी कुछ कंपनियों पर ऐसे सायबर अटैक हुए हैं
विज्ञापन
देश की बड़ी इलेक्ट्रिसिटी कंपनियों में शामिल Tata Power पर सायबर अटैक हुआ है। इसमें कंपनी के इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) इंफ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम्स को नुकसान हुआ है। कंपनी ने सिस्टम्स को बहाल करने के लिए कदम उठाए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में टाटा पावर ने देश भर में ई-चार्जिंग स्टेशंस और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से जुड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए Kolte Patil Developers और Hyundai Motor के साथ टाई-अप किया था।

टाटा पावर ने इस बारे में BSE को फाइलिंग में बताया कि कंपनी के सभी महत्वपूर्ण सिस्टम्स काम कर रहे हैं। कंपनी ने सतर्कता के उपाय के तौर पर एंप्लॉयीज और कस्टमर्स से जुड़े पोर्टल्स के लिए एक्सेस को सीमित कर दिया है और स्क्रूटनी बढ़ाई है। हाल के महीनों में कुछ कंपनियों पर सायबर अटैक और हैकिंग के मामले हुए हैं। महाराष्ट्र पुलिस के सायबर विंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टाटा पावर और अन्य इलेक्ट्रिसिटी कंपनियों को खतरे को लेकर इनपुट मिला था। उन्होंने कहा कि इस बारे में इन कंपनियों को अलर्ट किया गया है और इनके सिस्टम्स का ऑडिट किया जा रहा है। 

Hyundai Motor ने टाटा पावर के साथ मिलकर देश में अपनी कुछ डीलरशिप्स पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेट अप करने की योजना बनाई है। इसमें 29 शहरों में कंपनी की 34 EV डीलरशिप्स पर 60kW के DC चार्जिंग स्टेशंस लगाए जाएंगे। इससे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए Hyundai और टाटा पावर के EZ Charge मोबाइल ऐप से चार्जिंग की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए ह्युंडई जगह देने के साथ ही जरूरी अनुमितयों में मदद करेगी और टाटा पावर चार्जिंग स्टेशंस को चलाएगी। Kolte Patil Developers की योजना मुंबई, पुणे और बेंगलुरु में अपने प्रोजेक्ट्स में ई-चार्जिंग स्टेशंस लगाने की है। 

चीन की सरकार से जुड़े हैकर्स ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पास भारत के इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स पर अटैक किए हैं। इसके बाद भारतीय सेना ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर निगरानी बढ़ाई थी। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनाव के दौरान यह मामला हुआ था। इसके जरिए चीन ने लद्दाख में इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई में रुकावट डालने की कोशिश की थी। हालांकि, वह इस कोशिश में नाकाम रहा था। चीन के हैकर्स की ओर से इस तरह के अटैक पहले भी किए जाते रहे हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »