सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'

वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दायर की गई एक याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस अमेरिकी कंपनी को कड़ी चेतावनी दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 फरवरी 2026 18:01 IST
ख़ास बातें
  • सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस अमेरिकी कंपनी को कड़ी चेतावनी दी है
  • चीफ जस्टिस का कहना था कि डेटा को शेयर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी
  • वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर पहले भी सवाल उठाए गए हैं

CCI की ओर से यूजर्स के डेटा का विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करने को लेकर एक क्रॉस-अपील दाखिल की गई है

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस Surya Kant की अगुवाई वाली बेंच ने वॉट्सऐप को ऑपरेट करने वाली  Meta को फटकार लगाते हुए कहा, 'आप प्राइवेसी के साथ नहीं खेल सकते.... हमारे डेटा की सिंगल डिजिट को भी हम शेयर करने की आपको अनुमति नहीं देंगे।' 

वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दायर की गई एक याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस अमेरिकी कंपनी को कड़ी चेतावनी दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह याचिका कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) की ओर से लगाए गए 213 करोड़ रुपये के जुर्माने को कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल की ओर से बरकरार रखने के खिलाफ दायर की गई है। CCI की ओर से भी यूजर्स के डेटा का विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करने को लेकर एक क्रॉस-अपील दाखिल की है। इस मामले में केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने व्यावसायिक उद्देश्य के लिए यूजर से जुड़े डेटा को शेयर करने की पॉलिसी की निंदा की। इस पर चीफ जस्टिस सूर्य कांत का कहना था, 'हमारे संविधान का अगर आप पालन नहीं कर सकते हैं, तो भारत से चले जाएं। हम नागरिकों की प्राइवेसी के साथ समझौते की अनुमति नहीं देंगे।' 

इस पॉलिसी को लेकर कोर्ट ने पूछा कि क्या देश के करोड़ों निर्धन और अशिक्षित लोग इसे समझ सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की बेंच का कहना था, "एक निर्धन महिला या सड़क किनारे सामान बेचने वाला वेंडर या कोई व्यक्ति जो सिर्फ तमिल बोलता है.... क्या वे इसे समझ सकेंगे? कई बार हमें भी आपकी पॉलिसीज को समझने में मुश्किल होती है।" कोर्ट को 'ऑप्ट आउट' क्लॉज के बारे में बताने पर बेंच ने मेटा और वॉट्सऐप से कहा, 'ग्रामीण बिहार में रहने वाले लोग क्या इसे समझ पाएंगे? यह प्राइवेट इनफॉर्मेशन की चोरी करने का एक तरीका है। हम इसके अनुमति नहीं देंगे।' 

चीफ जस्टिस ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, 'वॉट्सऐप पर अगर किसी डॉक्टर को एक मैसेज भेजा जाता है कि आप ठीक महसूस नहीं कर रहे और डॉक्टर किसी दवा का सुझाव देते हैं, आपको तुरंत विज्ञापन दिखने शुरू हो जाते हैं।' मेटा और वॉट्सऐप की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट Akhil Sibal और Mukul Rohatgi ने कहा कि सभी मैसेज एंड-टु-एंड एनक्रिप्टेड होते हैं, जिसका मतलब है कि कंपनियां भी इन मैसेज का कंटेंट नहीं देख सकती। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.