• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • देश में बढ़ रही सेमीकंडक्टर्स की डिमांड, 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इम्पोर्ट

देश में बढ़ रही सेमीकंडक्टर्स की डिमांड, 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इम्पोर्ट

टाटा ग्रुप की सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनी Tata Electronics ने गुजरात के धोलेरा में लैबोरेटरी बनाने के लिए 11 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है

देश में बढ़ रही सेमीकंडक्टर्स की डिमांड, 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इम्पोर्ट

हाल ही में सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर्स से जुड़ा एक एग्रीमेंट किया गया था

ख़ास बातें
  • सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल जैसी बहुत सी इंडस्ट्रीज में होता है
  • प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में ताकत बनाना है
  • हाल ही में सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर से जुड़ा एक एग्रीमेंट किया गया था
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में देश में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। पिछले वित्त वर्ष में सेमीकंडक्टर्स का इम्पोर्ट लगभग 18.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और स्मार्टफोन जैसी बहुत सी इंडस्ट्रीज में किया जा जाता है। 

केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के उपाय किए हैं। इससे इम्पोर्ट पर निर्भरता को घटाया जा सकेगा। देश के कुछ बड़े बिजनेस ग्रुप ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए विदेशी कंपनियों के साथ टाई-अप किए हैं। हाल ही में Tata group ने अमेरिकी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरर Analog Devices के साथ टाई-अप किया था।। टाटा ग्रुप की सेमीकंडक्टर से जुड़ी कंपनी Tata Electronics ने गुजरात के धोलेरा में लैबोरेटरी बनाने के लिए 11 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को सेमीकंडक्टर में बड़ी ताकत बनाने का है। अमेरिका और चीन के बीच तनाव के कारण सेमीकंडक्टर्स के सेगमेंट में बड़ा बदलाव हो रहा है। इसका फायदा भारत, सिंगापुर और मलेशिया को मिलने की संभावना है। 

Analog Devices के साथ यह एग्रीमेंट Tata Electronics, Tata Motors और Tejas Networks ने किया है। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सेमीकंडक्टर चिप्स की असेंबलिंग और टेस्टिंग के लिए असम के जागीररोड में एक प्लांट में भी तीन अरब डॉलर का निवेश करेगी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और Analog Devices गुजरात में लैबोरेटरी में अमेरिकी कंपनी के प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग के लिए संभावनाएं तलाशेंगी। टाटा मोटर्स की योजना अपने पैजेंसर और कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर कंपोनेंट्स में Analog Devices की सहायता लेने की है। 

हाल ही में सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर्स से जुड़ा एक एग्रीमेंट किया गया था। नीदरलैंड की कंपनी NXP Semiconductors ने देश में अपने रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) को दोगुना करने के लिए एक अरब डॉलर से अधिक (लगभग 8,400 करोड़ रुपये) का निवेश करने की जानकारी दी थी। देश में NXP Semiconductors के पास चार डिजाइन सेंटर हैं। इनमें लगभग 3,000 वर्कर्स कार्य करते हैं। AMD और Nvidia जैसी बड़ी कंपनियों ने भी देश में रिसर्च और डिजाइन सेंटर्स बनाए हैं। देश का सेमीकंडक्टर मार्केट 2026 तक लगभग 63 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। अडानी ग्रुप ने भी इजरायल की Tower Semiconductor ने महाराष्ट्र में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने के लिए टाई-अप किया था। इस प्रोजेक्ट में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, CCI ने लगाई है 214 करोड़ रुपये की पेनल्टी
  2. Huawei Band 11, Band 11 Pro लॉन्च हुए 14 दिन बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  3. Airtel सबसे सस्ते में लाई डेली 4GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, FREE JioHotstar, 20 OTT ऐप, Apple Music वाला धांसू प्लान!
  4. IND vs SA T20 Live Streaming: सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका T20 मैच आज, ऐसे देखें फ्री!
  5. 7000mAh बैटरी के साथ 2026 के पावरफुल स्मार्टफोन! Realme 16 Pro, IQOO Neo 10, Motorola G67 Power समेत जानें लिस्ट
  6. WhatsApp का सबसे धांसू अपडेट! 'बर्थडे विश' के लिए नहीं पड़ेगा रातभर जागना, आ रहा शेड्यूल मैसेज फीचर
  7. घर को स्मार्ट बनाने 7 इंच बड़ी राउंड शेप टच स्क्रीन Waveshare ने की लॉन्च, जानें कीमत
  8. 27 हजार सस्ता मिल रहा Google का 64MP कैमरा वाला दमदार Pixel फोन!
  9. भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
  10. iQOO 15R 5G की लीक हुई प्राइसिंग, अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »