Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?

Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus Nord 6 और Vivo V70 FE से हो रही है।

Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?

Photo Credit: Motorola/OnePlus/Vivo

Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम चिप है।
  • OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट मिलता है।
  • Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर है।
विज्ञापन

Motorola ने भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर OnePlus Nord 6 और Vivo V70 FE से हो रही है। Motorola Edge 70 Pro ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम प्रोसेसर से लैस है। वहीं OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Pro, OnePlus Nord 6 और Vivo V70 FE के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE

कीमत और स्टोरेज

Motorola Edge 70 Pro के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord 6 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। जबकि Vivo V70 FE के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1272x2772 पिक्सल, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। जबकि Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Motorola Edge 70 Pro एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं OnePlus Nord 6 एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है। जबकि Vivo V70 FE एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।

प्रोसेसर

Motorola Edge 70 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम चिपसेट दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 4 चिपसेट मिलता है। जबकि Vivo V70 FE में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 टर्बो 4nm प्रोसेसर है।

कैमरा सेटअप

Motorola Edge 70 Pro के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 के रियर में OIS, EIS और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। जबकि Vivo V70 FE के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा आता है।

फ्रंट कैमरा

Motorola Edge 70 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। वहीं OnePlus Nord 6 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Vivo V70 FE में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का आई ऑटो फोकस फ्रंट कैमरा आता है।

बैटरी बैकअप

Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बैटरी है जो कि 80W सुपरवीओओसी चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo V70 FE में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Motorola Edge 70 Pro में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है। वहीं OnePlus Nord 6 में 5जी, ब्लूटूथ 6, जीपीएस, वाई-फाई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आता है। जबकि Vivo V70 FE में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C 2.0 पोर्ट और एनएफसी मिलता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन2772x1272 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent, flagship-grade display
  • Strong, consistent everyday performance
  • Stellar battery life
  • Strong value-for-money proposition
  • कमियां
  • Cameras are decent, not segment-leading
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता9000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1272x2272 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता7000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1,260x2,800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 33 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का 64MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. 600 लीटर क्षमता वाला Mijia Refrigerator Pro Cross किया Xiaomi ने लॉन्च, 10 साल की वारंटी! जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Pro vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: 40K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  5. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  6. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  7. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  9. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  10. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »