Semiconductors

Semiconductors - ख़बरें

  • क्या और महंगे होंगे मोबाइल-लैपटॉप? Samsung समेत कंपनियां बढ़ाएंगी RAM की कीमत
    AI डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग के बीच Samsung, SK hynix और Micron जैसी कंपनियां DRAM और NAND Flash मेमोरी की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Q3 2026 में DRAM की कीमतों में 20% तक बढ़ोतरी की योजना बना रही है। वहीं IPC2U की रिपोर्ट बताती है कि DDR5 RAM की कीमतें पहले ही काफी बढ़ चुकी हैं और सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। AI सर्वर्स के लिए HBM और DDR5 मेमोरी की बढ़ती मांग का असर अब आम ग्राहकों पर भी पड़ सकता है, जिससे आने वाले महीनों में PC, लैपटॉप और RAM अपग्रेड महंगे हो सकते हैं।
  • अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
    गुजरात के साणंद में पीएम नरेंद्र मोदी ने CG सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) फेसिलिटी का उद्घाटन किया, जिसमें अब कमर्शियल प्रोडक्शन की शुरुआत हो गई है। CG SEMI OSAT फेसिलिटी को जापान की कंपनी रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इसमें भारतीय, जापानी और थाई कॉलेब्रेशन से ₹7,600 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया गया है।
  • IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
    अमेरिकी टेक कंपनी IBM ने अपनी सब-1 नैनोमीटर (Nm) चिप दुनिया के सामने पेश कर दी है। सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए एक बड़ी खबर है। चिप 0.7 नैनोमीटर (7 एंग्स्ट्रॉम) प्रोसेस नोड पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि यह चिप एटॉमिक स्केल पर भी बेहतर प्रदर्शन और एनर्जी एफिशिएंसी को बनाए रखने में सक्षम है। चिप में करीबन 100 अरब ट्रांजिस्टर हैं, जबकि इसका साइज एक इंसानी नाखून जितना है।
  • अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
    चीन को पाबंदी का दायरा बढ़ाने के अमेरिका के फैसले से बड़ा झटका लग सकता है। इससे चीन के बाहर बिजनेस के जरिए AI से जुड़े हार्डवेयर को हासिल करना चाइनीज कंपनियों के लिए मुश्किल हो जाएगा। अमेरिका में आशंका थी कि एक्सपोर्ट पर नियंत्रण के बावजूद चाइनीज कंपनियां अपनी विदेशी सब्सिडियरीज के जरिए एडवांस्ड AI प्रोसेसर्स खरीद सकती हैं।
  • बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
    Samsung Electronics ने अपने चिप डिवीजन कर्मचारियों के साथ बोनस विवाद पर अस्थायी समझौता किया है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को औसतन 513 मिलियन वॉन यानी करीब 2.8 करोड़ रुपये तक बोनस मिल सकता है। कर्मचारियों की मांग थी कि बोनस सीधे कंपनी के मुनाफे से जुड़ा हो। Reuters के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया था कि संभावित हड़ताल को लेकर दक्षिण कोरिया सरकार को भी दखल देना पड़ा। अब कंपनी ऑपरेटिंग प्रॉफिट का 10.5 प्रतिशत हिस्सा बोनस के रूप में देने को तैयार हुई है।
  • Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
    टेस्ला के सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर सहित ऑटोनॉमस ड्राइविंग सिस्टम्स में AI चिप्स का इस्तेमाल किया जाता है। पिछले वर्ष मस्क ने बताया था, "हमें टेस्ला की Terafab यूनिट शुरू करनी होगी। यह यूनिट काफी बड़ी हो सकती है। हमें चिप्स की जितनी वॉल्यूम की जरूरत है उसे हासिल करने के लिए मुझे कोई रास्ता नहीं दिखता।"
  • भारत में सेमीकंडक्टर्स की 25 प्रतिशत डिमांड पूरी करेगी HCL 
    इस आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (OSAT) प्लांट की शुरुआत 2028 तक की जा सकती है। अगले कुछ वर्षों में इस प्लांट में लगभग 3,700 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इसमें केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रोजेक्ट की कॉस्ट का लगभग 70 प्रतिशत उपलब्ध कराया जाएगा और बाकी का इनवेस्टमेंट कंपनी करेगी।
  • OnePlus के CEO के लिए ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वॉरंट, जानें क्या है मामला....
    चीन की टेक कंपनियों में ताइवान के वर्कर्स की काफी डिमांड है। इसका कारण इन वर्कर्स के पास बेहतर टेक्निकल स्किल्स और एक्सपीरिएंस होना है। हालांकि, चाइनीज कंपनियों की ओर से हायरिंग को लेकर ताइवान का सख्त रवैया है। इस ऑटोनॉमस टेरिटरी का मानना है कि सेमीकंडक्टर और अन्य टेक सेगमेंट्स में हायरिंग से उसकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है।
  • चीन-अमेरिका की उड़ेगी नींद! भारत ने तैयार किया देश का पहला स्वदेशी 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर
    भारत ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए DHRUV64 माइक्रोप्रोसेसर को विकसित किया है। यह देश का पहला स्वदेशी 1.0GHz, 64-बिट डुअल-कोर प्रोसेसर है, जिसे C-DAC ने Microprocessor Development Programme के तहत तैयार किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, DHRUV64 को स्ट्रैटेजिक और कमर्शियल दोनों इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। यह 5G, ऑटोमोटिव, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और IoT जैसे सेक्टर्स को सपोर्ट कर सकता है। इस उपलब्धि से भारत की विदेशी माइक्रोप्रोसेसरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
  • Semicon India 2025: भारत का पहला सेमीकंडक्टर चिप Vikram 32-bit तैयार, PM मोदी ने कही ये बड़ी बात
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेमिकॉन इंडिया 2025 क्रॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन और डिजाइन-लिंक्ड प्रोत्साहन स्कीम के अगले फेज पर काम कर रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी तरह भारत में तैयार प्रोसेसर Vikram 32-bit और 4 अन्य प्रोजेक्ट के टेस्टिंग चिप्स भेंट प्रस्तुत किए। पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार अहम खनिज हैं।
  • सेमीकंडक्टर बनाने वाली Intel में होगी हजारों वर्कर्स की छंटनी
    इंटेल का टारगेट इंजीनियरिंग पर फोकस करने वाला कल्चर दोबारा बनाने का है। पिछले वर्ष भी कंपनी ने लगभग 15,000 वर्कर्स की छंटनी करने की जानकारी दी थी। इंटेल के वर्कर्स की कुल संख्या लगभग 1,08,000 की है। पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर में लगभग 43 प्रतिशत की गिरावट हुई है। पिछले तीन वर्षों में कंपनी की सेल्स में भी गिरावट हुई है।
  • क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी, बिटकॉइन का प्राइस 95,700 डॉलर से ज्यादा
    मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में बुधवार को 0.40 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी।इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0,42 प्रतिशत बढ़कर लगभग 95,704 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 1.80 प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,711 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana और BNB के प्राइस बढ़े हैं।
  • इस वर्ष पेश हो सकता है पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर
    इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर, Ashwini Vaishnaw ने बताया कि पहला मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर इस वर्ष पेश किया जा सकता है। देश में पिछले वित्त वर्ष में सेमीकंडक्टर्स का इम्पोर्ट लगभग 18.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये का था। सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और स्मार्टफोन जैसी बहुत सी इंडस्ट्रीज में होता है।
  • Sony ने की 20 अरब इमेज सेंसर्स की बिक्री, स्मार्टफोन कैमरा ने बढ़ाई डिमांड
    स्मार्टफोन कैमरा के लिए इमेज सेंसर बनाने वाली Sony Semiconductor Manufacturing ने बताया है कि 1980 के दशक में ट्रांजिस्टर्स बनाने के बाद से स्मार्टफोन कैमरा के कारण उसके इमेज सेंसर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी के प्रेसिडेंट, Yoshihiro Yamaguchi ने बताया कि इमेज सेंसर्स की बड़ी संख्या में बिक्री में मोबाइल डिवाइसेज का महत्वपूर्ण योगदान है।
  • देश में बढ़ रही सेमीकंडक्टर्स की डिमांड, 1.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इम्पोर्ट
    पिछले वित्त वर्ष में सेमीकंडक्टर्स का इम्पोर्ट लगभग 18.5 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेमीकंडक्टर्स का इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और स्मार्टफोन जैसी बहुत सी इंडस्ट्रीज में किया जा जाता है। केंद्र सरकार ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के उपाय किए हैं। देश के कुछ बड़े बिजनेस ग्रुप ने सेमीकंडक्टर्स की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी की है।

Semiconductors - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »