• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पर मुकेश अंबानी की नजर, रिलायंस की विदेशी चिपमेकर्स से बातचीत

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पर मुकेश अंबानी की नजर, रिलायंस की विदेशी चिपमेकर्स से बातचीत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग दो वर्ष पहले कहा था कि वह देश को दुनिया के लिए सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाना चाहते हैं

सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पर मुकेश अंबानी की नजर, रिलायंस की विदेशी चिपमेकर्स से बातचीत

देश में कोई चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है

ख़ास बातें
  • इससे देश में सेमीकंडक्टर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा किया जा सकेगा
  • देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है
  • सेमीकंडक्टर्स की कमी से बहुत सी इंडस्ट्रीज के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है
विज्ञापन
बिलिनेयर मुकेश अंबानी की Reliance Industries ने सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में उतरने की योजना बनाई है। इससे देश में सेमीकंडक्टर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा किया जा सकेगा। एनर्जी से लेकर टेलीकॉम तक के बिजनेस से जुड़ी यह कंपनी टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप के लिए विदेशी चिपमेकर्स के साथ बातचीत कर रही है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया, "यह योजना है और इसे लेकर कोई समयसीमा नहीं है।" सूत्रों का कहना था कि रिलायंस ने इस बारे में फैसला नहीं किया है कि वह इस सेक्टर में इनवेस्टमेंट करना चाहती है या नहीं। यह पता नहीं चल सका है कि रिलायंस की किन विदेशी कंपनियों के साथ बातचीत हो रही है। इस बारे में रिलायंस को टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं मिला है। प्रधानमंत्री कार्यालय और IT मिनिस्ट्री ने भी टिप्पणी के लिए निवेदनों का उत्तर नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग दो वर्ष पहले कहा था कि वह देश को दुनिया के लिए सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाना चाहते हैं। हाल ही में मोदी ने बताया था कि देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। टेक्नोलॉजी कंपनियों को देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता दी जाएगी। उनका कहना था कि सेमीकंडक्टर सेक्टर में इनवेस्टमेंट के लिए भारत एक हब बन रहा है। दुनिया को एक विश्वासनीय चिप सप्लाई चेन की जरूरत है। 

देश में कोई चिप मैन्युफैक्चरिंग प्लांट नहीं है। हालांकि, Vedanta और ताइवान की Foxconn ने सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने की योजना बनाई है। सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि रिलायंस को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग से अपने टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज बिजनेस में आसानी हो सकती है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले चिप की शॉर्टेज के कारण कम प्राइस वाले स्मार्टफोन के लॉन्च को टाल दिया था। देश और विदेश में सेमीकंडक्टर्स की डिमांड भी बढ़ रही है। 

केंद्र सरकार का अनुमान है कि देश का चिप मार्केट 2028 तक बढ़कर लगभग 80 अरब डॉलर का हो जाएगा। यह मार्केट अभी लगभग 23 अरब डॉलर का है। अमेरिका चिपमेकर GlobalFoundries के पूर्व एग्जिक्यूटिव, Arun Mampazhy का कहना है कि लगभग 200 अरब डॉलर का मार्केट कैपिटलाइजेशन रखने वाली रिलायंस देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में उतरने के लिए बेहतर स्थिति वाली कंपनियों में शामिल है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »