Plan

Plan - ख़बरें

  • AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
    अमेरिका के कैलिफोर्निया में Google Gemini से हाइकिंग प्लान बनाना तीन हाइकर्स को भारी पड़ गया। Mount Shasta पर चढ़ाई के लिए निकले तीन नौसिखिए हाइकर्स ने Gemini से Route, खाने और पानी की तैयारी को लेकर सलाह ली थी। अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें करीब 8 घंटे की चढ़ाई के हिसाब से तैयारी करने की सलाह मिली, लेकिन समिट तक पहुंचने में काफी ज्यादा समय लग गया। तीनों शाम करीब 7 बजे समिट पहुंचे और अंधेरे में वापस उतरते समय रास्ता भटककर मड क्रीक कैन्यन में फंस गए। एक हाइकर के घुटने में चोट भी लगी। अगले दिन फॉरेस्ट रेंजर्स और रेस्क्यू टीम ने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
  • Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
    Jio ने 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान अपडेट किया है। कंपनी 1 साल वैलिडिटी के तहत 3599 रुपये का खास प्लान पहले से लेकर आती है, लेकिन 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस प्लान को सुपर-डुपर हिट प्लान बना दिया है। इस प्लान में कंपनी ने 120GB फ्री डेटा दे दिया है।
  • 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
    Airtel के Family Postpaid Plans में परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही बिल के तहत चलाने की सुविधा मिलती है। कंपनी के ₹699 वाले प्लान में 2 कनेक्शन, ₹999 वाले प्लान में 3 कनेक्शन और ₹1,199 वाले प्लान में 4 कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इन प्लान्स में Unlimited 4G और 5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा चुनिंदा डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play के फायदे भी शामिल हैं। यहां जानें किस Family Postpaid Plan में कितने SIM और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
  • Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
    BSNL ने अपने ₹225 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। प्लान की कीमत अभी भी ₹225 है, लेकिन इसकी सर्विस वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। पहले प्लान की औसत दैनिक लागत ₹7.50 थी, जो अब 28 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से करीब ₹8.03 हो गई है। हालांकि, 2.5GB डेली डेटा के हिसाब से यह प्लान अब भी कम कीमत वाला विकल्प है।
  • भारतीय स्टूडेंट्स की बल्ले-बल्ले! Google दे रही 1 साल तक AI Plus सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री, ऐसे पाएं ऑफर
    Google AI Plus सब्सक्रिप्शन कंपनी ने मुफ्त में देने का गजब ऑफर निकाला है। Google AI Plus का स्टूडेंट ऑफर कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए खासतौर पर लॉन्च किया गया है। Google One Plans पेज पर जाकर स्टूडेंट इस ऑफर के लिए दावा कर सकते हैं।
  • Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
    Jio ने अपने 299 रुपये वाले लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को एक साल तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज करने के लिए Jio Prime Membership का विकल्प दिया है। इसकी कीमत 300 रुपये है और योग्य Jio प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक की जा सकती है। यानी अगर इस दौरान 299 रुपये वाला प्लान महंगा होता है, तो Prime सदस्य उसे मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और रोज 1.5GB डेटा मिलता है। यह फैसला Airtel के 299 रुपये वाले प्लान को बंद करने के बाद आया है।
  • BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
    BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक वैधता मिलती है। साथ ही नई सिम दी जाती है और कई बेनिफिट्स साथ में आते हैं।
  • BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
    BSNL का ₹2399 वाला प्लान रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है। इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। यह प्लान अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है, क्योंकि हाई स्पीड के बाद डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 40kbps की स्पीड हो जाती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। अगर ग्राहक 12 अगस्त, 2026 तक रिचार्ज करवाते हैं तो 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता भी मिलती है।
  • Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
    रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए तीन नए धमाकेदार प्लान पेश किए हैं। ये प्लान अपने साथ ऐसे डेटा बेनिफिट्स लेकर आते हैं जिन्हें सुनकर यूजर्स झूम उठेंगे। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जिनको ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। रेगुलर प्लान में मिलने वाले डेटा से ये कई गुना ज्यादा बेनिफिट के साथ पेश किए गए हैं।
  • Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
    Airtel ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में कई बदलाव किए हैं, जिससे कुछ यूजर्स का मोबाइल रिचार्ज खर्च बढ़ सकता है। कंपनी ने 28 दिनों की वैलिडिटी और 1.5GB डेली डेटा वाला 299 रुपये का प्लान बंद कर दिया है। इसके बाद 28 दिनों के लिए डेली डेटा वाला सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान 349 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 56 दिनों वाले 579 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 619 रुपये और 84 दिनों वाले 859 रुपये के प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपये कर दी गई है। 799 रुपये वाला 84-दिन का प्लान भी बंद किया गया है।
  • अपने हिसाब से चुने डेटा! Vi ने लॉन्च किया स्मार्ट रिचार्ज प्लान, ऐसे मिलेगा बेनिफिट
    Vodafone Idea (Vi) ने चेन्नई और तमिलनाडु सर्किल के प्रीपेड यूजर्स के लिए नया 249 रुपये का Smart Recharge प्लान पेश किया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 0.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 300 SMS मिलते हैं। खास बात यह है कि यूजर्स रिचार्ज वाले दिन *188# डायल करके रोजाना डेटा की जगह पूरे 28 दिनों के लिए 14GB लंपसम डेटा का विकल्प चुन सकते हैं। Vi के 249 रुपये वाले प्लान दूसरे सर्किल में अलग बेनिफिट्स के साथ उपलब्ध हैं। असम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट और ओडिशा में 1.5GB/Day वाला Hero प्लान मिलता है।
  • Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
    Airtel कई अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग वाले प्रीपेड प्लान प्रदान करती है। इन प्लान की शुरुआत ₹299 से होती है और उसके बाद ₹319, ₹349 और ₹399 वाला प्लान आता है। इन प्लान में डेली हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 मैसेज मिलते हैं। Airtel के ₹299 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 1GB डाटा दिया जाता है। वहीं Airtel के ₹349 वाले प्लान में डेली 1.5GB डाटा दिया जाता है, जिसमें अनलिमिटेड डाटा मिलता है।
  • Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
    Vi (Vodafone Idea) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 250 रुपये, 230 रुपये और 435 रुपये के नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Spotify Premium का मुफ्त सब्सक्रिप्शन है। 435 रुपये वाले प्लान में अनलिमिटेड 4G/5G Data, JioHotstar (Mobile), अनलिमिटेड कॉलिंग और Spotify Premium मिलता है। वहीं, 230 रुपये के ऐड-ऑन पैक में 30GB डेटा और 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस शामिल है। यूजर्स Vi App के जरिए Spotify Premium को आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • JioHome: अब TV, Wi-Fi और OTT के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं, एक ही प्लान में मिलेगा सब कुछ
    Reliance Jio ने भारत में नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं। कंपनी ने ग्राहकों की जरूरत के अनुसार TV Only, Wi-Fi Only और Wi-Fi + TV + OTT प्लान पेश किए हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह है। Wi-Fi प्लान 30Mbps और 100Mbps स्पीड विकल्पों में उपलब्ध हैं। वहीं, कॉम्बो प्लान में 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, 12 से अधिक OTT ऐप्स और अनलिमिटेड Wi-Fi का लाभ मिलता है। कंपनी नए ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और डोरस्टेप सर्विस जैसी सुविधाएं भी दे रही है।
  • Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
    Flipkart यूजर्स के लिए कंपनी ने फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन पाने का मौका दिया है। 1 अगस्त से योग्य यूजर्स इसका लाभ ले सकेंगे। यह ऑफर Flipkart Plus मेंबर्स के लिए उपलब्ध होगा। Flipkart Plus मेंबर्स जरूरी खरीदारी करके हर महीने मुफ्त Netflix मोबाइल प्लान पा सकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत स्ट्रीमिंग का लाभ देने के लिए नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है।

Plan - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »