• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनियों को 50 प्रतिशत इंसेंटिव, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ऑफर

सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनियों को 50 प्रतिशत इंसेंटिव, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ऑफर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बहुत सी सुविधाएं दी हैं

सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनियों को 50 प्रतिशत इंसेंटिव, प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ऑफर

देश में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए इनवेस्टमेंट के मौकों पर जोर दिया जा रहा है

ख़ास बातें
  • गुजरात के गांधीनगर में Semicon India कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है
  • इसमें बहुत सी टेक्नोलॉजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं
  • सेमीकंडक्टर्स की कमी से बहुत सी इंडस्ट्रीज के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है
विज्ञापन
देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने वालों को केंद्र सरकार की ओर से 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बहुत सी सुविधाएं दी हैं। उनका कहना था कि देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की जोरदार ग्रोध होगी। 

गुजरात के गांधीनगर में Semicon India कॉन्फ्रेंस के उद्धाटन के बाद मोदी ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए एक इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया, "हम Semicon India के तहत इंसेंटिव्स की पेशकश कर रहे हैं। इसे बढ़ाया गया है और अब टेक्नोलॉजी कंपनियों को देश में सेमीकंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने पर 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता दी जाएगी।" मोदी का कहना था, "एक वर्ष पहले लोग पूछते कि उन्हें भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर में क्यों इनवेस्टमेंट करना चाहिए। अब वे कह रहे हैं कि भारत में क्यों न इनवेस्टमेंट करें।" इस कॉन्फ्रेंस में देश में सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए इनवेस्टमेंट के मौकों पर जोर दिया जा रहा है। 

मोदी ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर सेक्टर में इनवेस्टमेंट के लिए एक हब बन रहा है। दुनिया को एक विश्वासनीय चिप सप्लाई चेन की जरूरत है। मोदी ने बताया कि सेमीकंडक्टर डिजाइन पर कोर्सेज को शुरू करने के लिए 300 कॉलेज की पहचान की गई है। उनका कहना था कि दुनिया में हुई प्रत्येक औद्योगिक क्रांति के पीछे लोगों की महत्वाकांक्षाएं थी। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि वह मानते हैं कि चौथी औद्योगिक क्रांति का कारण भारत की महत्वाकांक्षाएं होंगी। 

हाल ही में ताइवान की Foxconn ने मेटल्स से लेकर ऑयल तक के बिजनेस से जुड़ी Vedanta के साथ भारत में 19 अरब डॉलर से अधिक के सेमीकंडक्टर के ज्वाइंट वेंचर को तोड़ दिया है। बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शामिल फॉक्सकॉन और वेदांता ने पिछले वर्ष गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए एग्रीमेंट किया था। फॉक्सकॉन ने बताया था, "फॉक्सकॉन ने वेदांता के साथ ज्वाइंट वेंचर में आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।" कंपनी ने कहा था कि उसने इस ज्वाइंट वेंचर को लेकर वेदांता के साथ एक वर्ष से अधिक तक कार्य किया था। हालांकि, दोनों कंपनियों ने आपसी सहमति से इस ज्वाइंट वेंचर को समाप्त करने का फैसला किया है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »