Reliance की Jio Platforms जल्द लॉन्च कर सकती है सैटलाइट इंटरनेट सर्विस

इस सर्विस को उपलब्ध कराने के लिए Jio Platforms ने लग्जमबर्ग की SES के साथ ज्वाइंट वेंचर Orbit Connect बनाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जून 2024 20:37 IST
ख़ास बातें
  • सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए Inmarsat को भी अप्रूवल मिला है
  • Starlink और एमेजॉन की Kuiper ने भी इसके लिए आवेदन किया है
  • एमेजॉन की योजना Kuiper में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की है

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम देने में लाइसेंसिंग का प्रोसेस हो सकता है

टेलीकॉम से लेकर पेट्रोलियम तक के बिजनेस से जुड़ी Reliance Industries की Jio Platforms जल्द देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकती है। इसके लिए Jio Platforms ने लग्जमबर्ग की SES के साथ ज्वाइंट वेंचर  Orbit Connect बनाया है। 

बिलिनेयर Elon Musk की Starlink और ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon की एक यूनिट ने भी देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने के लिए अप्रूवल मांगा है। Orbit Connect को इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर (IN-SPACe) से इसके लिए अप्रूवल मिला है। इससे Orbit Connect देश के आसमान में सैटेलाइट्स को ऑपरेट कर सकेगी। हालांकि, यह सर्विस शुरू करने के लिए कंपनी को टेलीकॉम डिपार्टमेंट से अप्रूवल हासिल करना होगा। IN-SPACe के चेयरमैन, Pawan Goenka ने Reuters को बताया कि हाई-स्पीड सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस के लिए एक अन्य कंपनी Inmarsat को भी अप्रूवल दिया गया है। 

Starlink और एमेजॉन की Kuiper ने भी इसके लिए आवेदन किया है। पिछले वर्ष Bharti Enterprises से जुड़ी Eutelsat को इस सर्विस के लिए अप्रूवल मिल गए थे। देश का सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस मार्केट अगले पांच वर्षों में 36 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़कर लगभग 1.9 अरब डॉलर पर पहुंच सकता है। एमेजॉन की योजना Kuiper में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की है। 

सैटेलाइट इंटरनेट सर्विसेज शुरू करने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को सिक्योरिटी क्लीयरेंस लेने के साथ ही कई मिनिस्ट्रीज से अप्रूवल लेने होते हैं। पिछले वर्ष इंडिया मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो ने बताया था कि उसने दूरदराज के चार क्षेत्रों को अपनी JioSpaceFiber सर्विस से कनेक्ट किया है। ये क्षेत्र गुजरात में गिर, छत्तीसगढ़ में कोरबा, ओडिशा में नबरंगपुर और असम में जोरहाट, ONGC हैं।  सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए स्पेक्ट्रम देने में लाइसेंसिंग का प्रोसेस हो सकता है। इससे ये सर्विस देने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम के लिए बिड नहीं देनी होगी। यह Starlink के लिए फायदेमंद हो सकता है। विदेशी इंटरनेट सर्विस कंपनियों ने इस स्पेक्ट्रम के लिए लाइसेंस देने की डिमांड की थी। इन कंपनियों का मानना है कि अगर भारत में इसके लिए नीलामी होती है तो अन्य देशों में भी इस प्रोसेस को लागू किया जा सकता है। इससे इन कंपनियों की कॉस्ट में बढ़ोतरी हो सकती है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.