मस्क की कंपनी SpaceX का मकसद Starlink के जरिए पूरे ग्रह पर बिना तारों वाला इंटरनेट मुहैया करवाने का है।
SpaceX ने अंतरिक्ष में 24 नए सैटेलाइट छोड़कर एक और नई छलांग लगा दी है।
SpaceX ने अंतरिक्ष में 24 नए सैटेलाइट छोड़कर एक और नई छलांग लगा दी है। अरबपति एलन मस्क की कंपनी SpaceX नासा के लिए कई मिशनों में काम कर रही है। कंपनी ने 19 मई को पृथ्वी की निचली कक्षा में 24 नए स्टारलिंक सैटेलाइट प्रक्षेपित कर दिए। ये सैटेलाइट्स Falcon 9 रॉकेट अपने साथ लेकर गया था। स्टारलिंक सैटेलाइट्स कंपनी की महत्वाकांक्षी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा का हिस्सा हैं। कंपनी इनके जरिए दुनियाभर में वायरलैस इंटरनेट मुहैया करवाती है जो पूरी तरह से सैटेलाइट आधारित होता है। यह दुनिया के दूर-दराज कोनों में भी इंटरनेट उपलब्ध करवा सकता है जहां कि मोबाइल नेटवर्क की पहुंच नहीं है।
SpaceX ने नए 24 सैटेलाइट 19 मई को अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। ये सैटेलाइट स्पेस लॉन्च कॉम्पलेक्स 4 पूर्व से छोड़े गए। Space.com के अनुसार, 9 मिनट के भीतर ही उपग्रह अपनी अस्थायी कक्षा में चक्कर लगाने लगे थे। 50 मिनट से भी कम समय में ये पूरी तरह से निचली कक्षा में तैनात हो चुके थे। Falcon 9 रॉकेट इन्हें 10.46 p.m. पर लेकर चला था। Falcon 9 बूस्टर B1103 का इस्तेमाल इनमें किया गया था। यह इस रॉकेट की दूसरी फ्लाइट बताई जाती है। बूस्टर ने पेलोड को स्पेस में छोड़ा और यह कंपनी के स्वायत्त ड्रोन जहाज पर वापस लौट आया। यह एक रीयूजेबल रॉकेट है जिसे बार बार इस्तेमाल करने के लिए बनाया गया है।
SpaceX के Starlink बेड़े में अब 10 हजार से भी ज्यादा सैटेलाइट्स शामिल हो गए हैं। नए 24 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद Starlink के सैटेलाइट्स की संख्या अब 10,500 पहुंच गई है। Elon Musk लगातार अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगे हैं। मस्क की कंपनी SpaceX का मकसद Starlink के जरिए पूरे ग्रह पर बिना तारों वाला इंटरनेट मुहैया करवाने का है। भारत में जल्द ही Starlink का इंटरनेट देखने को मिल सकता है जिसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
हाल ही में मेघालय में इसे लेकर तेजी दिखी है। राज्य सरकार ने Starlink इंडिया के साथ एक समझौता (MoU) साइन किया है, जिसका मकसद दूर-दराज इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है। इस बात की जानकारी Conrad K Sangma ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। सरकार का कहना है कि यह साझेदारी राज्य के दूर दराज इलाकों में इंटरनेट और डिजिटल एक्सेस को बेहतर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाने वाली होगी। सरकार का मानना है कि इससे हेल्थकेयर सर्विसेज तक पहुंच बेहतर होगी, छात्रों को ऑनलाइन लर्निंग के ज्यादा मौके मिलेंगे और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए नए अवसर खुलेंगे। खास तौर पर किसानों और दूरदराज के समुदायों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!