Paytm को लगा झटका, लगातार चौथे महीने गिरा UPI में मार्केट शेयर

मई में UPI ट्रांजैक्शंस ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने 14.04 अरब UPI ट्रांजैक्शंस हुई जिनकी वैल्यू लगभग 20.45 लाख करोड़ डॉलर की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जून 2024 13:50 IST
ख़ास बातें
  • पिछले महीने 14.04 अरब UPI ट्रांजैक्शंस हुई थी
  • पेटीएम में जल्द वर्कर्स की छंटनी हो सकती है
  • कंपनी ने बताया है कि वह अपने नॉन-कोर एसेट्स में कटौती करेगी

मई में UPI ट्रांजैक्शंस ने रिकॉर्ड बनाया है

पिछले कुछ महीनों से मुश्किलों का सामना कर रही पेमेंट सर्विसेज कंपनी Paytm की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस में हिस्सेदारी लगातार चौथे महीने घटी है। मई में पेटीएम की कुल UPI ट्रांजैक्शंस में हिस्सेदारी घटकर 8.1 प्रतिशत की रह गई। जनवरी में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को बंद करने का ऑर्डर दिया था। इससे पेटीएम को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद से कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट हुई है। 

PPBL पर पेटीएम का कंट्रोल नहीं है। हालांकि, इसमें कंपनी के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Vijay Shekhar Sharma की हिस्सेदारी है। पेटीएम में जल्द वर्कर्स की छंटनी भी हो सकती है। कंपनी ने बताया है कि वह अपने नॉन-कोर एसेट्स में कटौती करेगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में Paytm को चलाने वाली  One 97 Communications के  रेवेन्यू में लिस्टिंग के बाद से पहली बार 2.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। कंपनी का रेवेन्यू लगभग 22.7 अरब डॉलर का रहा था। 

मई में UPI ट्रांजैक्शंस ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने 14.04 अरब UPI ट्रांजैक्शंस हुई जिनकी वैल्यू लगभग 20.45 लाख करोड़ डॉलर की थी। यह वॉल्यूम के लिहाज से अप्रैल की तुलना में छह प्रतिशत और वैल्यू में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में यह वॉल्यूम के लिहाज से लगभग 49 प्रतिशत और वैल्यू में लगभग 39 प्रतिशत की ग्रोथ है। UPI की आठ वर्ष पहले शुरुआत के बाद से यह वॉल्यूम और वैल्यू में सबसे अधिक आंकड़े हैं। मई में फास्टैग ट्रांजैक्शंस छह प्रतिशत बढ़कर 34.7 करोड़ पर पहुंच गई। पिछले महीने फास्टैग ट्रांजैक्शंस की वैल्यू बढ़कर 5,908 करोड़ रुपये की थी। हालांकि, मई में आधार एनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) ट्रांजैक्शंस चार प्रतिशत घटकर लगभग नौ करोड़ की थी। 

UPI की शुरुआत से डिजिटल पेमेंट्स तेजी से बढ़ी हैं। इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन्स से पेमेंट्स को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। RBI के डेटा के अनुसार, पिछले दो वर्षों में UPI से की गई ट्रांजैक्शंस की वैल्यू लगभग 137 प्रतिशत बढ़कर लगभग 200 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। UPI का विदेश में भी एक्सपैंशन किया जा रहा है। इस सर्विस को श्रीलंका और मॉरीशस सहित कुछ देशों में लॉन्च किया गया है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  2. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  2. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  3. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  4. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  6. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  7. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  8. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  9. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  10. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.