Paytm को मिला थर्ड-पार्टी लाइसेंस, चार बैंकों ने किया सपोर्ट

पेटीएम की बैंकिंग यूनिट Paytm Payments Bank (PPBL) को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 15 मार्च से सर्विसेज बंद करने का ऑर्डर दिया था

Paytm को मिला थर्ड-पार्टी लाइसेंस, चार बैंकों ने किया सपोर्ट

पिछले महीने पेटीएम पर लगभग 1.65 लाख करोड़ की 1.41 अरब ट्रांजैक्शंस हुई थी

ख़ास बातें
  • Paytm Payments Bank की सर्विसेज 15 मार्च से बंद हो जाएंगी
  • चार बैंकों ने पेटीएम के लिए पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर बनने की सहमति दी है
  • PPBL से लगभग 20 प्रतिशत वर्कर्स की छंटनी हो सकती है
विज्ञापन
पेमेंट सर्विसेज से जुड़ी Paytm को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) लाइसेंस मिला है। पेटीएम की बैंकिंग यूनिट Paytm Payments Bank (PPBL) को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 15 मार्च से सर्विसेज बंद करने का ऑर्डर दिया था। इसका कारण PPBL की ओर से किए गए कम्प्लायंस के उल्लंघन थे। 

PPBL के वॉलेट, क्रेडिट ट्रांजैक्शंस और फास्टैग रिचार्ज सर्विसेज 15 मार्च के बाद से बंद हो जाएंगी। हालांकि, इसके कस्टमर्स यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल कर सकेंगे। NPCI ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि HDFC Bank, Axis Bank, State Bank of India और YES Bank ने पेटीएम को चलाने वाली One97 Communications के पेमेंट सिस्टम प्रोवाइडर (PSP) बनने के लिए सहमति दी है। इससे यूजर्स अपने बैंक एकाउंट्स को पेटीएम से लिंक कर UPI से जुड़ी ट्रांजैक्शंस कर सकेंगे। 

पिछले महीने पेटीएम पर लगभग 1.65 लाख करोड़ की 1.41 अरब ट्रांजैक्शंस हुई थी। कंपनी ने PPBL से लगभग 20 प्रतिशत वर्कर्स की छंटनी करने की योजना बनाई है। यह छंटनी ऑपरेशंस सहित कुछ डिविजंस में की जाएगी। Reuters की रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था, " RBI के इस ऑर्डर की वजह से अप्रेजल के लिए कम रेटिंग्स वाले वर्कर्स को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। वर्कर्स में निराशा है क्योंकि मैनेजमेंट किसी की छंटनी नहीं करने के अपने वादे से मुकर गया है।" पिछले वर्ष दिसंबर में Paytm Payments Bank में लगभग 2,775 वर्कर्स थे। 

One 97 Communications की Paytm Payments Bank में लगभग 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। RBI के इस यूनिट को बंद करने के ऑर्डर के बाद पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट हुई थी। इस महीने की शुरुआत में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने Paytm Payments Bank पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई थी। इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन थे। कुछ एंटिटीज के ऑनलाइन गैंबलिंग सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने और इससे मिलने वाली रकम को बैंक के जरिए भेजने को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली FIU ने PPBL की जांच की थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Technology, Demand, License, NPCI, Sales, Paytm, Market, Banking, Value, RBI, Order, Payments
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
  4. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा 200MP तीन कैमरा सेटअप! चार रंगों के साथ रेंडर्स में दिखी झलक
  5. Amazon सेल में 18 हजार तक खरीदें 34 हजार एमआरपी वाले iQOO, Realme लेटेस्ट फोन!
  6. Motorola भारत में ला रही Moto G Max, 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग, 14 अगस्त को है लॉन्च
  7. Amazon Great Freedom Sale: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी वाले ये फोन, सबसे तगड़ी डील्स
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus N6x, OnePlus 13s, OnePlus Nord 6 जैसे फोन
  9. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  10. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »