Paytm की बैंकिंग यूनिट से हो सकती है बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने Paytm Payments Bank को 15 मार्च से कामकाज बंद करने का ऑर्डर दिया है

Paytm की बैंकिंग यूनिट से हो सकती है बड़ी संख्या में वर्कर्स की छंटनी

RBI ने Paytm Payments Bank को 15 मार्च से कामकाज बंद करने का ऑर्डर दिया है

ख़ास बातें
  • यह छंटनी ऑपरेशंस सहित कुछ डिविजंस में की जाएगी
  • RBI के ऑर्डर के बाद पेटीएम के शेयर में लगभग 54 प्रतिशत की गिरावट हुई है
  • पिछले वर्ष दिसंबर में Paytm Payments Bank में लगभग 2,775 वर्कर्स थे
विज्ञापन
पेमेंट सर्विसेज से जुड़ी Paytm ने अपनी बैंकिंग यूनिट लगभग 20 प्रतिशत वर्कर्स की छंटनी करने की योजना बनाई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने Paytm Payments Bank को 15 मार्च से कामकाज बंद करने का ऑर्डर दिया है। इस वजह से इस यूनिट से छंटनी करने का फैसला किया गया है। 

यह छंटनी ऑपरेशंस सहित कुछ डिविजंस में की जाएगी। Reuters की रिपोर्ट में इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है, "इस ऑर्डर की वजह से अप्रेजल के लिए कम रेटिंग्स वाले वर्कर्स को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है। वर्कर्स में निराशा है क्योंकि मैनेजमेंट किसी की छंटनी नहीं करने के अपने वादे से मुकर गया है।" पिछले वर्ष दिसंबर में Paytm Payments Bank में लगभग 2,775 वर्कर्स थे। पेटीएम को चलाने वाली One 97 Communications की Paytm Payments Bank में लगभग 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है। RBI के इस यूनिट को बंद करने के आदेश के बाद पेटीएम के शेयर में लगभग 54 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

पेटीएम के CEO, Vijay Shekhar Sharma ने पिछले महीने हुई एक टाउनहॉल मीटिंग में इस यूनिट के स्टाफ को कोई छंटनी नहीं होने का आश्वासन दिया था। इस महीने की शुरुआत में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने Paytm Payments Bank पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई थी। इसका कारण Paytm Payments Bank के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई अवैध रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन हैं। 

कुछ एंटिटीज के ऑनलाइन गैंबलिंग सहित अवैध गतिविधियों में शामिल होने और इससे मिलने वाली रकम को बैंक के जरिए भेजने को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री के तहत आने वाली FIU ने Paytm Payments Bank की जांच की थी। इस बारे में फाइनेंस मिनिस्ट्री ने एक स्टेटमेंट में बताया था,  "अवैध गतिविधियों से मिली रकम को इन एंटिटीज ने Paytm Payments Bank में अपने एकाउंट्स के जरिए भेजा था।" FIU के ऑर्डर में कहा गया है कि संदिग्ध ट्रांजैक्शंस के बारे में Paytm Payments Bank ने रिपोर्ट नहीं दी थी और इन एकाउंट्स का ड्यू डिलिजेंस नहीं किया गया था। इससे पहले पेटीएम ने बताया था कि उसे एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट सहित कुछ अथॉरिटीज से जानकारी और स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस मिले हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »